Move to Jagran APP

Greater Noida: दो युवकों को चाकू से गोदा, दोनों की हालत गंभीर; मैसेज को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Greater Noida Crime ग्रेटर नोएडा में दो भाइयों को चाकू से हमला करके घायल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मैसेज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद कुछ युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। जानिए आखिर दोनों पक्षों के बीच कब विवाद शुरू हुआ था।

By Ajab Singh Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 18 Jul 2024 06:59 PM (IST)
Hero Image
दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित धूम मानिकपुर गांव में कुछ युवकों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

धूममानिकपुर खेड़ा गांव निवासी सोनू का पानी और कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी है। धूममानिकपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सोनू की दुकान है। दुकान पर गांव के ही कुछ युवक गए थे। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख सोनू अपनी कार में सवार होकर घर जाने लगा। वह कुछ आगे ही बढ़ा होगा कि युवकों ने उसे घेर कर कार से नीचे उतार लिया और चाकू से हमला कर दिया।

एनएच-34 पर लोगों की भीड़ तो एकत्र हो गई, लेकिन सभी मूकदर्शक बने रहे। वाहनों की भी लंबी कतार लग गई। सोनू के ताऊ का बेटा भोलू भी मौके पर पहुंच गया। उस पर भी आरोपितों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। भोलू का इलेक्ट्रानिक का सामान बेचने का कारोबार है।

मैसेज करने को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद

बादलपुर कोतवाली प्रभारी अमरेश कुमार ने बताया कि एक महिला को मैसेज करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि महिला को मैसेज सोनू करता था।

यह भी पढ़ें- Delhi Metro: उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदी महिला, मौत; अभी तक नहीं हो पाई कोई पहचान

आरोपित से हो रही पूछताछ

आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपित की धूममानिकपुर खेड़ा गांव में रिश्तेदारी है। घटना के बाद आरोपित ताला लगा फरार हो गए है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।