Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Board 10th 12th Result 2024: 101 वर्षों के इतिहास में सबसे पहले जारी हुआ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2024 उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद ने आज (20 अप्रैल) को यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश में हाईस्कूल में 89.55 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 82.60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 101 वर्षों के इतिहास में इस बार सबसे पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sat, 20 Apr 2024 02:30 PM (IST)
Hero Image
101 वर्षों के इतिहास में सबसे पहले जारी हुआ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट

जागरण संवाददाता, नोएडा/गाजियाबाद/हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद ने आज (20 अप्रैल) को यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश में हाईस्कूल में 89.55 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 82.60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 

  • गौतमबुद्ध नगर में हाईस्कूल में कुल 22,828 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें से 21,554 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 20,501 बच्चे पास हुए।
  • गौतमबुद्ध नगर में इंटरमीडिएट में कुल 19,179 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें से 18,554 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 15,764 बच्चे पास हुए।
  • गाजियाबाद में हाईस्कूल में कुल 30,017 में बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें से 28,534 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 26,906 बच्चे पास हुए।
  • गाजियाबाद में इंटरमीडिएट में कुल 23,295 में बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें से 22,379 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 19,600 बच्चे पास हुए।
  • हापुड़ में हाईस्कूल में कुल 15,997 में बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमें से 15490 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से कुल 14,430 बच्चे पास हुए।
  • हापुड़ में इंटरमीडिएट में कुल 13,679 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें से 13,337 बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें से कुल 11,492 बच्चे पास हुए।

छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें चेक

  • पहले माध्‍यमिक शिक्षा पर‍िषद की वेबसाइट upmsp.edu.in या http://upresult.nic.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद UP Board Class 12th result 2024 या UP Board Class 10th result 2024 पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, वर्ष और जिले का नाम दर्ज करें। फिर लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपकारिजल्‍ट स्‍क्रीन पर दिख जाएगा।
आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर