Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rera New Scheme: घर बनाने का सपना होगा पूरा! 7198 करोड़ की हैं परियोजनाएं; रेरा को लेकर पढ़िए पूरी डिटेल्स

Greater Noida अब उत्तर प्रदेश में घर बनाने का सपना हर किसी का पूरा हो सकता है। 7198 करोड़ की 37 परियोजनाओं के लिए रेरा ने पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए हैं। रेरा अध्यक्ष संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि बिल्डरों को परियोजनाओं की अनिवार्य से त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट भरने की व्यवस्था की गई है ताकि फ्लैट व दुकान खरीदारों को वास्तविक प्रगति के बारे में जानकारी मिल सके।

By Arvind Mishra Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 02 Oct 2024 04:05 PM (IST)
Hero Image
Rera New Scheme: रेरा ने परियोजनाओं के लिए 37 पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए हैं। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। UP Rera उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा ने सितंबर में प्रदेश भर में परियोजनाओं के लिए 37 पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए हैं। सितंबर में यह अब तक जारी हुए पंजीकरण प्रमाण पत्र में सबसे अधिक संख्या है।

बताया गया कि इसमें 27 परियोजनाएं आवासीय हैं, 7 परियोजनाएं व्यवसायिक व तीन मिश्रित श्रेणी की हैं। रेरा में अब तक कुल 3745 परियोजनाओं का पंजीकरण हो चुका है।

Rera New Scheme नई परियोजनाओं में से गौतमबुद्धनगर में 6, गाजियाबाद और लखनऊ में 7-7 परियोजनाएं हैं। इसके अतिरिक्त मथुरा में 4, झांसी और प्रयागराज में 3-3, मेरठ और आगरा में 2-2 व बिजनौर, गोरखपुर व मुरादाबाद में 1-1 परियोजनाएं हैं।

7198 करोड़ की हैं परियोजनाएं

Rera Updates इन परियोजनाओं के जरिए 5,93,041 वर्गमीटर भूमि पर लगभग 7,198 करोड़ रुपये के निवेश के जरिए 11,281 आवासीय व व्यावसायिक यूनिट का निर्माण होगा। रेरा ने फार्म सी जारी करते हुए बिल्डरों एवं विकास प्राधिकरणों को परियोजना का पंजीयन संख्या, विशिष्ट क्यूआर कोड, रेरा वेबसाइट व प्रोजेक्ट कलेक्शन खाता संख्या की विस्तृत जानकारी विज्ञापनों एवं प्रचार-प्रसार सामग्री में उल्लेख करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- UPRERA Order: घर खरीदने से पहले होम बायर्स रखें ध्यान, Uttar Pradesh RERA ने पास किए 5 नए ऑर्डर

रेरा के अध्यक्ष ने क्या कहा...

रेरा अध्यक्ष संजय आर भूसरेड्डी का कहना है कि नई परियोजनाओं को पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। बिल्डरों को अपनी परियोजनाओं की अनिवार्य से त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट भरने की व्यवस्था की गई है, ताकि निर्माण की प्रगति के बारे में फ्लैट व दुकान खरीदारों को वास्तविक प्रगति के बारे में जानकारी मिल सके। रियल एस्टेट सेक्टर में निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए रेरा हर संभव प्रयास कर रहा है।

यह भी पढें- Alaknanda Apartment: फ्लैट रजिस्ट्री में लापरवाही को लेकर RERA नाराज, आवंटियों की शिकायत के बाद PDA को लगी फटकार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें