Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, नोएडा में सबसे सर्द रही सोमवार की सुबह

नवंबर माह बीतने के साथ ठंड ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते शीतलहर चल रही है। मंगलवार को ठंड और बढ़ने के आसार हैं। साल के अंतिम दिन तक निचला तापमान पांच डिग्री तक जा सकता है। जबकि दिन के पारे में एक से लेकर दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

By MOHD BilalEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Mon, 27 Nov 2023 01:06 PM (IST)
Hero Image
Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

जागरण संवाददाता, नोएडा। नवंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम पारा प्रतिदिन नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। औद्योगिक नगरी में सोमवार को सुबह 11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए।

आंकड़ों की माने तो सोमवार का दिन इस सीजन का अबतक की सबसे सर्द दिन रहा। इससे घरों से बाहर निकले लोगों ने ठंड का अहसास किया। सुबह साढ़े 11 बजे तक कोहरे के साथ धुंध की चादर रही।

तेज हवा चलने से घरों से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की कंपकंपी छूट गई। खुले स्थानों पर बुरा हाल रहा, जबकि बंद स्थानों पर गलन का सामना करना पड़ा। रात में मुसीबत और बढ़ गई।

तापमान में गिरावट से लोगों की कंपकंपी छूटी

न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो जाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट और आसमान में बादल छाए रहने से स्थिति ज्यादा गंभीर रही है।

नवंबर माह बीतने के साथ ठंड ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह से शाम तक लोग धूप तरस रहे हैं। दोपहर एक बजे के आसपास सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन कोहरे की चादर के पीछे छवि भर दिखी। सुबह और शाम कई जगह सड़क के किनारे लोग अलाव ताप रहे हैं। चाय की स्टालों पर अधिक भीड़ नजर आने लगी है।

Also Read-

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या बरकरार, ठंड भी दिखा रही तेवर; आज हल्की वर्षा के आसार

Delhi Pollution Updates: गैस चैंबर बनती जा रही है राजधानी, फिर गंभीर श्रेणी में हवा; कई इलाकों में AQI 400 के पार

सुबह से लेकर शाम तक चलेंगी बेहद सर्द हवाएं

मौसम विज्ञानी का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते शीतलहर चल रही है। मंगलवार को ठंड और बढ़ने के आसार हैं। साल के अंतिम दिन तक निचला तापमान पांच डिग्री तक जा सकता है। जबकि दिन के पारे में एक से लेकर दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह से लेकर शाम तक बेहद सर्द हवाएं चलेंगी।

हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

सोमवार को सुबह 10 बजे ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 313 व नोएडा का 336 रहा। यह वायु प्रदूषण की बहुत खराब श्रेणी हैं। नॉलेज पार्क-3 में मानिटरिंग स्टेशन की मशीन में तकनीकी खराबी के कारण एक्यूआइ नहीं जारी हो सका, लेकिन नॉलेज पार्क- 5 में 346 दर्ज किया गया। आगामी दिनों में एक्यूआइ बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा। इससे सांस रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

क्षेत्र AQI
सेक्टर-62 333
सेक्टर-125 339
सेक्टर-1

338

सेक्टर-116 333

सिर, हाथ और पैर ढककर रखें लोग

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप शैलत ने बताया कि कि हर उम्र के लोगों को सिर, हाथ और पैरों को ढककर रखें। गर्म कपड़े पहनने होंगे। ठंडे पानी से नहीं नहाएं। गुनगुना पानी ही पिएं। कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम नहीं खाएं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर