Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Seema Haider Love Story: सीमा हैदर सचिन मीणा की एक सच्ची लव स्टोरी! या कुछ और?

Seema Haider Love Story सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी के बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक है लेकिन ऐसा क्यों? वह कौन है? क्या ये सचमुच एक सच्ची प्रेम कहानी है या कुछ और? पुलिस टीम और सुरक्षा एजेंसियां सीमा हैदर के मामले को लेकर पूरी तरह से सजग हैं। हाल ही में पाकिस्‍तानी जासूस होने की आशंका में सीमा को गिरफ्तार किया गया था।

By Abhishek TiwariEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Mon, 17 Jul 2023 11:28 AM (IST)
Hero Image
Ind-Pak Love Story: कौन है सीमा हैदर? पाकिस्तान से आई भारत

ग्रेटर नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। Ind-Pak Love Story : सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार की कहानी इन दिनों भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है। उसके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक दिख रहा है। लेकिन ऐसा क्यों? वह कौन है? क्या ये सचमुच एक सच्ची प्रेम कहानी है, या कुछ और?

पुलिस टीम और सुरक्षा एजेंसियां सीमा हैदर के मामले को लेकर पूरी तरह से सजग हैं। हाल ही में पाकिस्‍तानी जासूस होने की आशंका में सीमा को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया। इस गेमिंग एप पर दोनों ने नंबर एक्‍सचेंज कर लिए। इसके बाद पाकिस्‍तान की रहने वाली महिला सीमा ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन के प्यार में अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहद पार कर भारत खिंची चली आई। इसके बाद सीमा ने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा के साथ शादी कर ली।

सीमा-सचिन की प्रेम कहानी पर क्या बोले गांववाले?

इस मामले में सचिन मीणा के गांवों के लोगों से जब बात की गई, तो लोगों का कहना है कि वो सीमा हैदर गांव में ही रखना चाहते हैं। हाल ही में जागरण डॉट कॉम की टीम सीमा-सचिन की प्रेम कहानी के बारे में गांववालों से बातचीत करने पहुंची थी। ज्यादातर गांववालों का कहना है कि सीमा हैदर को यहां कि नागरिकता मिलनी चाहिए। वो अब हिंदू बन चुकी है।

कितनी है दोनों की उम्र?

अब तक हम जो जानते हैं वह यह है कि सीमा हैदर एक पाकिस्तानी नागरिक है, जो हाल ही में अपने प्रेमी सचिन मीना, जो ग्रेटर नोएडा का निवासी है, से शादी करने के लिए नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऑनलाइन गेम PUBG खेलने के दौरान उनकी दोस्ती हुई। देखने से ऐसा लगता है कि उसकी उम्र करीब 30 साल है और उसका भारतीय पार्टनर करीब 25 साल का है।

पुलिस को मिली धमकी भरी कॉल?

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने देश नहीं लौटने पर 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की चेतावनी दी। अधिकारी ने बताया कि 12 जुलाई को कॉल आई थी।

पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि फोन करने वाले ने शुद्ध उर्दू में बात की और कहा कि 2008 के मुंबई हमलों की तरह एक आतंकवादी हमला होगा, जब लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 10 सदस्यों ने 12 समन्वित गोलीबारी और बम विस्फोट किए थे।

पूरे मुंबई में चार दिनों तक चले हमलों में कम से कम 166 लोग मारे गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमकी भरे कॉल की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है और अपराध शाखा की एक टीम को भी जांच में लगाया गया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले पाकिस्तान के एक गिरोह ने सीमा का सिर कलम करने की धमकी दी थी। इसके बाद सीमा हैदर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

जानकारी के मुताबिक, सीमा और सचिन की बातचीत वर्ष 2019 में कोरानाकाल के दौरान हुई थी। दोनों की बातचीत पबजी खेलने के दौरान ऑनलाइन हुई और वह घंटों एक-दूसरे से बात करते थे। करीब चार महीने के बाद, दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नबंर दे दिया और ऑडियो-वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे।

जनवरी 2021 में दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। वो दोनों फिल्म गदर से काफी प्रेरित थे, जिसकी कहानी एक भारतीय पुरुष और एक पाकिस्तानी महिला के बीच सरहद पार प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है।

गौरतलब है कि बीती चार जुलाई को सीमा को अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं, सचिन और उसके पिता को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक इंटरव्यू में सीमा ने बताया कि सचिन उसका इस साल मार्च से ही पति बन चुका था। दोनों ने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी।

सोशल मीडिया पर छाए दोनों के रोमांटिक VIDEO

पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन दोनों के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दिनोंदिन सीमा हैदर की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट में फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। सीमा के इंस्टाग्राम अकाउंट में सचिन के साथ बनाए गए रोमांटिक वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

पाकिस्तान में मंदिर और हिंदुओं पर हमले के बाद बढ़ाई गई सीमा हैदर की सुरक्षा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर