Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida Murder: महिला की धारदार हथियार से हमला कर ले ली जान, मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Noida Crime ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में एक महिला की धारदार हथियार से हमला कर जान ले ली गई। मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि ससुराल वाले पैसों के लिए मेरी बेटी को तंग करते थे। पुलिस ने मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। पुलिस फिलहाल घटना की गंभीरता से जांच कर रही है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 26 Sep 2024 01:34 PM (IST)
Hero Image
Noida News: एक महिला की हत्या कर जान ले ली गई। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पीड़ित स्वजन ने ससुराल पक्ष के पक्ष के लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। पुलिस को सूचना मिली की पति-पत्नी पर हमला किया गया है। इसके बाद लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया है। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है।

मृतका के पिता ने लगाए ये आरोप

उच्चाधिकारी द्वारा मय स्थानीय पुलिस (Noida Police) के फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पिता का आरोप है कि अर्जुन, उसके भाई अजय और अन्य परिवारजनों के द्वारा शादी के कुछ समय के बाद ही पैसों की मांग की जा रही थी।

पुलिस ने पति और देवर को लिया हिरासत में

बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। मायके पक्ष का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस घटना की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका का पति अर्जुन व देवर को पुलिस (Noida Police) ने हिरासत में ले लिया है।

बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए शव का पंचनामा भर अन्य आवश्यक करवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Noida Crime: अपहरण कर किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, 12 घंटे घर लौटी पीड़िता ने बताई दर्दनाक कहानी