Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sharda River : शारदा में फिर छोड़ा गया 1.75 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी, इन गांवों में बाढ़ का खतरा

लगातार हो रही बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। बारिश के होने के बाद शारदा नदी उफान पर है। शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसको देखते हुए पानी डाम से छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की टीमें भी सक्रिय हो कर नदी की निगरानी करने लगीं। लेकिन एक घंटे के भीतर ही नदी का जलस्तर कम हो गया।

By Devendrda Deva Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 21 Jul 2024 02:58 PM (IST)
Hero Image
जलस्तर बढ़ने के बाद सीमावर्ती ग्रामीणों पर मंडराया बाढ़ का खतरा! (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सूत्र, जागरण। माधोटांडा : पहाड़ों पर हो रही वर्षा के बाद फिर एक बार शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। वनबसा बैराज से एक लाख पचहत्तर हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। जैसे ही जलस्तर बढ़ा वैसे ही ग्रामीण घबरा गये। बाढ़ से निपटने के लिए टीमें भी सक्रिय हो गई। हालांकि बाद में धीरे-धीरे जलस्तर कम होने लगा।

बनबसा बैराज से छोड़ा गया पानी  

सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों को शारदा और जगबूड़ा नदी से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हाल ही में क्षेत्र में बाढ़ से काफी नुकसान झेलना पड़ा। धीरे धीरे स्थित नियंत्रण हो गई। लेकिन अभी बरसात का पूरा समय बाकी है। पहाड़ों पर लगातार वर्षा भी हो रही है। ऐसे में शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। जैसे जैसे नदी का जलस्तर बढ़ रहा है वैसे वैसे सीमावर्ती ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

बाढ़ चौकियां अलर्ट मोड पर 

रविवार सुबह 10 बजे वनबसा बैराज से एक लाख पचहत्तर हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। इसके बाद नेपाल से निकलनें वाली शारदा नदी उफान पर आ गई। पिछली बाढ़ का दंश झेल रहे ग्रामीणों पर फिर बाढ़ का संकट खड़ा हो गया। जैसे ही जलस्तर बढ़ा वैसे ही बाढ़ चौकियां अलर्ट हो गई।

सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की टीमें भी सक्रिय हो कर नदी की निगरानी करने लगीं। लेकिन एक घंटे के भीतर ही नदी का जलस्तर कम हो गया। वनबसा बैराज से एक लाख तीस हजार क्यूसेक पानी आने लगा। जब जलस्तर कम हुआ तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लेकिन ग्रामीणों को अभी भी बाढ़ का भय सता रहा है। इन दिनों ग्रामीण रात्रि में भी चैन से सो नहीं पा रहे हैं। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता ध्रुव नारायण शुक्ला ने बताया कि अब जलस्तर कम हो गया है। स्थित सामान्य है। फिर भी टीम नदी पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Flood in Gorakhpur: गोरखपुर में घटने लगी राप्ती, नौ गांवों से निकलने लगा पानी, अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी