Move to Jagran APP

Pilibhit News: घर से अचानक लापता हुई युवती का नहर में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुल‍िस

न्यूरिया थाना क्षेत्र में वनकटी के पास रविवार को सुबह ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के अनुसार युवती का शव नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मृत्यु कैसे हुई।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Sun, 02 Jul 2023 03:33 PM (IST)
Hero Image
परिवार के लोग किसी से कोई रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं।

पीलीभीत, जागरण टीम। स्वजन को बगैर कुछ बताए अचानक घर से चली गई युवती का शव नहर में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्वजन ने पुलिस को बताया कि युवती अचानक लापता हो गई थी।

न्यूरिया थाना क्षेत्र में वनकटी के पास रविवार को सुबह ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मृतका की पहचान 18 वर्षीय अनम बी के रूप में हुई। सूचना पाकर युवती के स्वजन भी मौके पर जा पहुंचे।

न्यूरिया कस्बा निवासी मृतका के पिता वाजिद शाह ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री इन दिनों मानसिक रूप से परेशान थी। शनिवार की रात परिवार में सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। पुत्री भी अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार को सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि पुत्री अपने बिस्तर पर नहीं है। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

इसी बीच जानकारी मिली कि पुत्री का शव नहर में उतराता पाया गया है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के अनुसार युवती का शव नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मृत्यु कैसे हुई। परिवार के लोग किसी से कोई रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।