Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pilibhit Accident Update: चार माह पहले हुई थी टेंपो चालक विजय की शादी, 3 दिन में सड़क हादसों में 10 मौतें

    पीलीभीत-हरिद्वार हाईवे पर जहानाबाद के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में टेम्पो चालक विजय की मौत हो गई। विजय दलेलगंज गांव का निवासी था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। पिछले तीन दिनों में जिले में सड़क हादसों में दस लोगों की जान जा चुकी है।

    By Devendrda Deva Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 24 Aug 2025 02:11 PM (IST)
    Hero Image
    Pilibhi Accident: टेंपो चालक मृतक विजय का फाइल फोटो। स्वजन

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Pilibhit Accident: हरिद्वार हाईवे स्थित गंव बिसेन के पास शनिवार को अपरान्ह तीन बजे हादसे में टेंपो चालक विजय की मौत हो गई। विजय थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज का निवासी थी। वह टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालनपोषण करता है। विजय रोज की तरह ही शनिवार सुबह ही घर से टेंपो चलाने के लिए निकला था। उसकी अभी चार माह पूर्व ही शादी हुई है। विजय राठौर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय राठौर अपने माता-पिता के साथ रहता था हादसे की सूचना जैसे ही दोपहर साढ़े तीन बजे परिवार को मिली। स्वजन बदहवास हो गए। एकाएक किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि विजय अब इस दुनिया में नहीं रहा है। विजय की पत्नी ज्योति का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण स्वजन को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।

    जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की खुली पोल

    जहानाबाद में हुए हादसे के घायल और मृतकों के जिला अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल में स्वास्थ्य इंतजामों की कलई खुल गई। घायलों को उपचार के लिए काफी देर तक इधर उधर भटकना पड़ा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के पहुंचने के 15 मिनट बाद तो सीएमओ डा. आलोक कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम के जाने के 10 मिनट बाद मेडीकल कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर संगीता अनेजा जिला अस्पताल पहुंची। डीएम ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है। अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

    स्टाफ न होने से इलाज में लगा समय

    हादसे के बाद पुलिस ने टेंपो में सवार सभी लोगों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल भिजवा दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उस समय पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण उपचार के लिए घायलों को काफी समय लग गया। इसके बाद एक एक करके स्टाफ पहुंचना शुरू हुआ। घायल 17 वर्षीय फैजूल पुत्र मोहम्मद अफजाल निवासी अमखिडिया थाना जहानाबाद की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल अमरिया क्षेत्र के घेराशरीफ मजार पर जा रहे थे।

    हाईवे पर कुछ देर के लिए लगा जाम

    हादसे के बाद हाईवे पर घायलों की चीखपुकार मच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाकर हाईवे पर यातायात सुचारू किया।

     

    हादसे में मृतकों की सूची

    • 30 वर्षीय विजय पुत्र लीलाधर निवासी ग्राम दलेलगंज थाना जहानाबाद
    • 40 वर्षीय राजिदा पत्नी अलताफ निवासी नौगवां पकड़िया थाना सुनगढ़ी
    • 3 वर्षीय हमजा पुत्र सुल्तान निवासी नौगवां पकड़िया थाना सुनगढ़ी
    • 10 वर्षीय जानेसार पुत्र जहागीरशाह निवासी मदनापुर राज्य पश्चिम बंगाल
    • 21 वर्षीय फरीदा बी पत्नी जहांगीर शाह निवासी मदनापुर पश्चिम बंगाल के रूप में हुई

    हादसे में यह लोग हुए घायल

    • 8 वर्षीय फरजान अली पुत्र जहांगीर शाह उम्र निवासी कंढई थाना अमरिया
    • 22 वर्षीय मुस्कान पुत्री अल्ताफ निवासी नौगवां पकडिया थाना सुनगढ़ी
    • 17 वर्षीय सरिना खातून पुत्री जहांगीर शाह निवासी कंढई थाना अमरिया
    • 35 वर्षीय तरीशा पत्नी सुल्तान निवासी आसाम चौराहे के पास थाना सुनगढी
    • 40 वर्षीय इरशाद अहमद पुत्र हमीदुल्ला निवासी अमखिडिया थाना जहानाबाद
    • 35 वर्षीय जाहिद पुत्र बशीरउल्ला निवासी अमखिडिया थाना जहानाबाद
    • 17 वर्षीय फैजूल पुत्र मोहम्मद अफजाल निवासी अमखिडिया थाना जहानाबाद

    तीन दिन में सड़क हादसों में दस की मौत

    जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरूवार को हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई थी। शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में भी दो लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को कार और टेंपो की टक्कर में पांच लोगों ने अपनी जान गवां दी है।