Move to Jagran APP

UP News : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपित धर्मेंद्र कुमार और महिला के पति दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि महिला द्वारा घर में घुसकर कपड़े फाड़ने की तहरीर दी गई थी। लेकिन मामला झूठा पाया गया। शराब के नशे में दोनों का विवाद हुआ था। एक व्यक्ति का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।

By Devendrda Deva Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 27 Jul 2024 11:14 PM (IST)
Hero Image
शनिवार को पति महिला को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।

संवाद सूत्र जागरण, घुंघचाई (पूरनपुर) घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर तमंचे के बल पर महिला की जमकर पिटाई कर दी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के पति समेत सभी स्वजन शुक्रवार को धान की रोपाई करने के लिए खेत पर गए हुए थे। महिला घर पर अकेली थी। उसका फायदा उठाकर गांव का ही धर्मेंद्र कुमार महिला के घर में घुस गया और महिला से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

महिला ने जब विरोध किया तो युवक ने तमंचा दिखाकर महिला की लात घुसोंं से जमकर पिटाई कर दी। जान से मार देने की धमकी देते हुए महिला के कपड़े फाड़ दिए और फरार हो गया। स्वजन और पति देर शाम घर लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। शनिवार को पति महिला को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।