Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pilibhit News : बनबसा बैराज से छोड़ा गया डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी, फसलें हुईं जलमग्न

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 04:20 PM (IST)

    पीलीभीत में बनबसा बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया जो डेढ़ लाख क्यूसेक के पार चला गया। नगरिया खुर्द कलां गांव के कुछ घरों में पानी घुसने से ग्रामीण डर गए। फसलों के डूबने से नुकसान हुआ है। सिंचाई विभाग की टीमें स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

    Hero Image
    बनबसा बैराज से छोड़ा गया डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी। जागरण

    संवाद सूत्र, पीलीभीत। बनबसा बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया देखते ही देखते नदी उफान पर आ गई। जलस्तर बढ़कर डेढ़ लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया। नगरिया खुर्द कलां गांव के घरों में भी पानी घुस गया। बढ़ते जल स्तर से ग्रामीण भयभीत हो गए। बाढ़ बचाव टीमें भी सक्रिय हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों पर हो रही लगातार वर्षा के बाद माधोटांडा सीमावर्ती क्षेत्र में शारदा नदी का जलस्तर बढ़कर डेढ़ लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया। उधर जगबूड़ा और बावनी नदी का पानी भी शारदा नदी में मिलने से नदी उफान पर आ गई। शारदा सागर डैम की तलहटी में बसा हुआ गांव नगरिया खुर्द कला में कुछ घरों के भीतर भी पानी घुस गया।

    शारदा नदी के पानी से फसलें हुईं जलमग्न

    ग्रामीणों की फसलें भी शारदा नदी के पानी से जलमग्न हो गई। उधर ग्रामीण बाढ़ की आशंका को देखते हुए सहम गए। ग्रामीणों को पिछले वर्षों में आई बाढ़ आपदाएं याद आने लगी। बढ़ते जल स्तर के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित बाढ चौकियां भी सक्रिय हो गईं। राजस्व विभाग की टीमें नदी पर पहुंच गई। सिंचाई विभाग के अभियंताओं के द्वारा भी नदी की निगरानी में जुटी रही।

    सभी बाढ़ बचाव टीमें सक्रिय हो गईं। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई। लेकिन शाम को धीरे धीरे जलस्तर कम होने लगा तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शारदा सागर खंड के अवसर अभियंता भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जलस्तर सामान्य है। स्थिति भी पूरी नियंत्रित है।

    comedy show banner