Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP MP वरुण गांधी की बेटी अनुसुइया का बर्थ-डे, मां मेनका गांधी के साथ तस्वीरें साझा कर कही दिल की बात

वरुण गांधी ने बेटी के जन्‍मद‍िन पर शुक्रवार को तस्‍वीरें शेयर करते हुए ल‍िखा मेरी प्यारी बेटी के लिए जो मेरी आंखों के सामने एक दयालु और सुंदर युवा महिला बन रही है। आपके आखिरी स‍िंगल ड‍िज‍ि‍ट साल पर अनुसुइया सबसे खास 9वां जन्मदिन। वरुण ने इन अनमोल पलों को कैमरे में कैद करने के ल‍िए अपनी चाची को धन्यवाद द‍िया है।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Fri, 18 Aug 2023 02:05 PM (IST)
Hero Image
वरुण गांधी ने मां मेनका गांधी के साथ बेटी अनुसुइया की तस्‍वीरें सोशल मीड‍िया पर की शेयर।

पीलीभीत, ऑनलाइन डेस्‍क। BJP MP Varun Gandhi Daughter Birthday: बीजेपी सांसद वरुण गांधी की बेटी आज नौ साल की हो गई हैं। बेटी के जन्‍मद‍िन पर वरुण गांधी भावुक हो गए। एक्‍स (ट्विटर) पर मां मेनका गांधी के साथ बेटी अनुसुइया की तस्‍वीरें साझा करते हुए उन्‍होंने द‍िल की बात कही है।

वरुण गांधी ने ल‍िखा- मेरी प्‍यारी बेटी...

वरुण गांधी ने बेटी के जन्‍मद‍िन पर शुक्रवार को तस्‍वीरें शेयर करते हुए ल‍िखा, ''मेरी प्यारी बेटी के लिए, जो मेरी आंखों के सामने एक दयालु और सुंदर युवा महिला बन रही है। आपके आखिरी स‍िंगल ड‍िज‍ि‍ट साल पर, अनुसुइया, सबसे खास 9वां जन्मदिन।'' वरुण ने इन अनमोल पलों को कैमरे में कैद करने के ल‍िए अपनी चाची को धन्यवाद द‍िया है।

— Varun Gandhi (@varungandhi80) August 18, 2023

वरुण गांधी संजय और मेनका गांधी के बेटे हैं। वह तीन बार से लोकसभा सांसद हैं। वरुण ने साल 2011 में यामिनी रॉय से व‍िवाह क‍िया था। व‍िवाह वाराणसी से हुआ था। व‍िवाह के दो साल बाद 18 मार्च 2013 को उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ, लेकि‍न वरुण गांधी की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकीं। उनकी बेटी महीने भर के अंदर ही इस दुनिया से चली गई। वह जन्म के साथ ही मस्तिष्क में संक्रमण से पीड़ित थीं। बेटी के निधन से उन्हें और उनकी पत्नी यामिनी गांधी को गहरा सदमा पहुंचा था।

नौ साल की हुईं वरुण की बेटी अनुसुइया

दो साल बाद वरुण गांधी के घर में एक बेटी का और जन्म हुआ, ज‍िसका नाम अनुसुइया रखा गया। अनुसुइया अब नौ साल की हो गई हैं।