Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित मानसी सिंह निर्विरोध निर्वाचित; दो प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

UP Politics पूरनपुर में ब्लॉक प्रमुख कमलेश्वरी दीक्षित का आकस्मिक निधन हो जाने से रिक्त चल रही सीट पर उपचुनाव होना था। लेकिन जांच के दौरान पल्लवी दीक्षित और मनप्रीत कौर के पर्चे खारिज हो गए। जिससे भाजपा समर्थित मानसी सिंह निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। कल उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। मानसी सिंह के पति राज्यमंत्री संजय गंगवार के करीबी माने जाते हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 21 Aug 2024 02:11 PM (IST)
Hero Image
पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित मानसी सिंह निर्विरोध निर्वाचित।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले के सबसे बड़े ब्लॉक पूरनपुर में ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। जांच के दौरान दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी मानसी सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गई। उपचुनाव के नतीजों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

उपचुनाव के लिए मंगलवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनप्रीत सिंह पत्नी अतेंद्र पाल सिंह, पूर्व दिवंगत ब्लॉक प्रमुख की पुत्रवधू पल्लवी दीक्षित पत्नी अंशुमन दीक्षित और भाजपा समर्थित प्रत्याशी मानसी सिंह पत्नी निर्विकार सिंह ने नामांकन दाखिल कराया था। बाद में मनप्रीत कौर ने चुनाव न लड़ने का रिटर्निंग ऑफिसर को शपथ पत्र दे दिया। इधर, जांच के दौरान पल्लवी दीक्षित और मनप्रीत कौर के पर्चे खारिज कर दिए गए। इससे भाजपा समर्थित प्रत्याशी मानसी सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

गुरुवार को सौंपा जाएगा प्रमाण पत्र

गुरुवार को उन्हें जिला मुख्यालय पर निर्वाचक प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। मानसी सिंह के पति अपूर्व सिंह गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के करीबी हैं। जिसके चलते भाजपा संगठन ने उनकी पत्नी को टिकट देने का निर्णय लिया। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मंगलवार को सुबह से ही पूरनपुर के एक मैरिज हाल में डेरा डाले रहे। मानसी सिंह के निर्विरोध निर्वाचन के पीछे राज्यमंत्री की चुनावी रणनीति मानी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Shri Krishna Janmashtami: बांकेबिहारी मंदिर की गाइडलाइन जारी, मंगला आरती में भीड़ का हिस्सा बनने से बचें भक्त

Bharat Bandh: आगरा कलेक्ट्रेट पर बसपा का झंडा लगाया, MG रोड पर वाहनों के आगे लेटे, संगठनों ने किया प्रदर्शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें