Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pilibhit: धनाराघाट पुल के लिए 269.13 करोड़ का बजट अनुमोदित, मंत्रि परिषद की बैठक में अनुमोदित धन की स्वीकृति प्रस्तावित

धनाराघाट पर 3.287 किमी लंबा साढ़े सात मीटर चौड़ा पुल दोनों तरफ दो दो सौ मीटर पहुंच मार्ग सुरक्षात्मक कार्य 3.14 अरब की लागत से प्रस्तावित है। दो सौ करोड़ से अधिक का कार्य होने से मंत्री परिषद की बैठक में इसका प्रस्ताव हो गया है। विगत 11 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुल की स्वीकृत दी। इसके तहत 269.13 करोड़ की धनराशि अनुमोदित की गई है।

By Devendrda Deva Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 29 Feb 2024 09:28 PM (IST)
Hero Image
शारदा नदी के धनाराघाट पर प्रस्तावित पक्के पुल के निर्माण के लिए 269.13 करोड़ धनराशि अनुमोदित हुई है।

संवाद सहयोगी, पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट पर प्रस्तावित पक्के पुल के निर्माण के लिए 269.13 करोड़ धनराशि अनुमोदित हुई है। वित्त, न्याय और नियोजन विभाग ने अनापत्ति दी है। मंत्री परिषद की बैठक में धनराशि के व्यय को अनुमोदित किया जाना अभी प्रस्तावित है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द कार्य शुरू होगा। इससे लोगों में बेहद खुशी है।

धनाराघाट पर 3.287 किमी लंबा, साढ़े सात मीटर चौड़ा पुल, दोनों तरफ दो दो सौ मीटर पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य 3.14 अरब की लागत से प्रस्तावित है। दो सौ करोड़ से अधिक का कार्य होने से मंत्री परिषद की बैठक में इसका प्रस्ताव हो गया है। विगत 11 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुल की स्वीकृत दी। इसके तहत 269.13 करोड़ की धनराशि अनुमोदित की गई है।

धनराशि व्यय के प्रस्ताव पर अभी मंत्रि परिषद की बैठक होगी, जिसमें स्वीकृति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद और क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान के प्रयास से पुल निर्माण की कवायद तेज है। लोनिवि मंत्री ने 15 अगस्त 2023 को प्रस्तावित पुल की जगह का निरीक्षण किया था। इसके बाद देय वित्तीय समिति में पुल का प्रस्ताव पास हो गया। अब मंत्रि परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद नाबार्ड योजना के तहत धनराशि अवमुक्त होगी और शीघ्र पुल का निर्माण होगा।

दैनिक जागरण ने चलाया था अभियान

पिछले वर्ष जुलाई 2023 में अभियान पुल निर्माण को लेकर अभियान चलाया था। पुल की वजह से आने वाली दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया था। पुल निर्माण के लिए 269.13 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन होने से लोगों में बेहद खुशी है।

80 गांव की 2.5 लाख आबादी होगी लाभान्वित

पुल का निर्माण होने से गांव हजारा, भरतपुर, अशोकनगर, अयोध्यापुरी, चंदनगर, लक्ष्मणनगर, नेहरूनगर, रामनगर, विनोवानगर, राघवपुरी, धर्मपुरी आदि लगभग 80 गांवों की लगभग 2.50 लाख की आबादी लाभान्वित होगी। तहसील मुख्यालय से सीधा जुड़ाव होने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। पुल का निर्माण भारत और नेपाल दोनों देशों के आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे दोनों देशों के बीच आयात निर्यात में सुविधा होगी।

180 की जगह 70 किमी. हो जाएगी दूरी

धनाराघाट पर पुल न होने से पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से पीपों (पेंटून) पुल बनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष दो स्थानों पर बनता है। इसबार तीन स्थानों पर बनाया गया है। पीपों के पुलों के बीच दूरी एक से दो किलोमीटर रही है। बरसात में पेंटून पुल को हटा दिया जाता। जिला मुख्यालय से 180 किमी. दूरी हजारा क्षेत्र पड़ता है। पुल बनने से यह दूरी मात्र 70 किलोमीटर रह जाएगी।

सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण

शारदा नदी पर पक्का पुल सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा नेपाल की सीमा से लगा हुआ है। इसके साथ ही सीमा पर एसएसबी जवानों की तैनाती है। पुल का निर्माण होने से इस क्षेत्र के लोग का तहसील और जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। तहसील मुख्यालय से 30 से 40 मिनट में आसानी से नेपाल बार्डर तक पहुंचा जा सकेगा। दोनों देशों में मधुर संबंध के साथ सुरक्षा और मजबूत होगी।

शारदा के धनाराघाट पर 26913.59 लाख से सेतु का निर्माण होगा। धनराशि पर अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। शीघ्र पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 85 गांवों की 2.5 लाख की आबादी सेतु बनने से लाभान्वित होगी। सीमावर्ती क्षेत्र के कनेक्टिविटी बेहतर हो जाने से ट्रांस शारदा क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा। इस पुल की मांग कई दशकों से क्षेत्र के लोग करते रहे हैं। पिछली सरकारों ने फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार ट्रांस क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आवागमन के साथ भारत-नेपाल दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात में सुविधा होगी।- जितिन प्रसाद, कैबिनेट मंत्री, लोक निर्माण विभाग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने कैबिनेट में सेतु निर्माण का प्रस्ताव पास कराकर जिलेवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। विधानसभा क्षेत्र में उल्लास का माहौल है। कई बार पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर मांग की थी। ट्रांस शारदा क्षेत्र की एक बड़ी आबादी इससे लाभान्वित होगी।-बाबूराम पासवान, विधायक, पूरनपुर