Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पीलीभीत में अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंच गए मुख्यमंत्री योगी, लोगों ने जिंदाबाद के लगाए नारे

भारी बारिश और शारदा नदी में चार लाख क्यूसेक से अधिक अतिरिक्त पानी वनबसा बैराज से छोड़ा गया था। इससे पीलीभीत के कई स्थानों पर बाढ़ आ गई। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के चंदिया हजारा गांव में बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी ग्रामीणों का हाल जानने के लिए अचानक उनके बीच पहुंच गए।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 10 Jul 2024 02:29 PM (IST)
Hero Image
पीलीभीत में बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत के चंदिया हजारा गांव में बाढ़ शरणालय निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। उन्हें देखकर जिंदाबाद की गई फिर हमारी मांगे पूरी करो के नारे भी लगे। पांच मिनट ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद यहां से 12 किमी दूर हेलीपैड की ओर रवाना हो गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों में राहत सामग्री बांटी और अधिकारियों से राहत कार्य के बारे में पूछा। इसके अलावा छह ग्रामीणों के शिकायती पत्र लेकर समाधान का आश्वासन दिया।

नदी में बाढ़ से जिले के कई क्षेत्र प्रभावित

बता दें कि बीते दिनों तराई के जिले में लगातार रुक रुककर बरसात होने से नदी-नाले उफना गए। वहीं इस बीच वनबसा बैराज से शारदा नदी में 1 लाख 63 हजार 160 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया जबकि ड्यूनी डाम से देवहा नदी में 2905 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। इसके बाद लगातार हो रही बारिश से नदियों में बाढ़ आ गया।

शारदा नदी के जलस्तर में अब कमी आने लगी है लेकिन देवहा नदी पूरे उफान पर है। देवहा नदी का पानी बरेली रोड पर चलने लगा है। साथ ही शहर के निचले इलाकों के मुहल्लों में भी बाढ़ का पानी आ जाने से लोग परेशान हैं।

खतरे के निशान के ऊपर देवहा

देवहा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बरेली रोड पर ललौरीखेड़़ा में सड़क पर बाढ़ का पानी चल रहा है। शहर में ईदगाह रोड, खकरा पुल, दूधिया मंदिर, लेखराज चौराहा, फीलखाना, पकड़िया नौगवां, चंदोई आदि के निचले इलाकों में देवहा की बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

यह भी पढ़ें- Flood In Pilibhit: भारी बारिश के चलते यूपी में इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद, परेशान हुए रेल यात्री

यह भी पढ़ें- यूपी के पीलीभीत में पानी के तेज बहाव से बही रेल लाइन की पुलिया, ट्रेनों का आवागमन ठप; VIDEO VIRAL