Move to Jagran APP

Pilibhit News : नेपाल गए युवक का नाला में पड़ा मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

शव मिलते ही स्वजनों में खलबली मच गई। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। जसवीर उसी युवक के साथ गया था। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि युवक रविवार को पानी में डूब गया था।

By Devendrda Deva Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 22 Jul 2024 10:36 PM (IST)
Hero Image
युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संवाद सहयोगी, पूरनपुर। युवक का शव नाले में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या कर फेंकने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

नेपाल सीमावर्ती हजारा थाना क्षेत्र के गांव वमनपुर भगीरथ निवासी जसवीर सिंह बताया जा रहा है कि रविवार को नेपाल गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसके स्वजन रात भर तलाश करते रहे लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। दूसरे दिन सोमवार की शाम के समय गांव से कुछ दूर युवक का नाले में भारतीय क्षेत्र में शव पड़ा देखा गया।

युवक के शरीर पर चोट के निशान

बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोटें के निशान हैं। शव मिलते ही स्वजनों में खलबली मच गई। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। जसवीर उसी युवक के साथ गया था। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि युवक रविवार को पानी में डूब गया था। उसका शव बरामद हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।