Move to Jagran APP

बहुत देर से दरवाजा नहीं खोल रहा था पति, जब पत्नी कमरे में अंदर घुसी तो नजारा देख निकल गई चीख

चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग आ गए। इसके बाद सुनगढ़ी थाने में घटना की सूचना दी गई। तब थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाबत मृतक की पत्नी से जानकारी ली गई लेकिन वह ज्यादा कुछ बता नहीं सकी।

By Manoj Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 12 Oct 2024 03:32 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने मामले की जाच शुरु कर दी है।

जासं, पीलीभीत। एक युवक का शव उसके कमरे में सीलिंग फैन पर फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। स्वजन से घटना की जानकारी ली।

शहर के मुहल्ला तुलाराम निवासी युवक हिमांशु शर्मा टेलरिंग का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। उसकी पत्नी अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर बाहर चली गई। कुछ देर बाद पत्नी घर लौटी तो कमरे में पति का शव सीलिंग फैन पर रस्सी के फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी।

चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग आ गए। इसके बाद सुनगढ़ी थाने में घटना की सूचना दी गई। तब थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाबत मृतक की पत्नी से जानकारी ली गई लेकिन वह ज्यादा कुछ बता नहीं सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। वैसे मृत्यु का सही कारण शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बंद मकान में घुसे चोर, लाखों का माल पार

बंद मकान में छत के सहारे नीचे उतरकर पहुंचे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर नकदी सहित एक लाख रुपये से अधिक कीमत का माल पार कर दिया और फरार हो गए। परिवार के लोग सुबह मकान पर पहुंचे, तब चोरी का पता चला। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव बकैनिया ताल्लुका महद निवासी सुम्मेर लाल शर्मा शुक्रवार की शाम परिवार के साथ गांव में ही अपने दूसरे मकान में चले गए थे।

रात में परिवार वहीं पर रुक गया। पहले वाले मकान में ताला पड़ा था। रात में किसी समय चोर पड़ोसी के शौचालय की छत पर चढ़कर सीढ़ियों से नीचे मकान में उतर गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखी दस हजार की नकदी, सोने,चांदी के जेवर, कीमती कपड़े आदि चुरा लिए और फरार हो गए।

गृहस्वामी की पत्नी सुनीता देवी शनिवार को सुबह झाडू लगाने पहुंचीं, तब चोरी का पता चला। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। गृह स्वामी के अनुसार दो बार पहले भी उनके मकान में चोरी की घटना हो चुकी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी लिखकर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही चारों का पता लगाकर घटना का राजफाश किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें