Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कुत्तों ने हमला कर मां-बेटी को किया घायल

पीलीभीतजेएनएन आवारा कुत्तों का आतंक फिर शुरू हो गया है। शहर की सीमा से सटे गांव बरहा में आवारा कुत्तों ने मकान के आसपास खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर दौड़ी आई गर्भवती महिला पर भी कुत्तों ने हमला कर दियाजिससे महिला व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 22 Dec 2021 11:35 PM (IST)
Hero Image
कुत्तों ने हमला कर मां-बेटी को किया घायल

पीलीभीत,जेएनएन : आवारा कुत्तों का आतंक फिर शुरू हो गया है। शहर की सीमा से सटे गांव बरहा में आवारा कुत्तों ने मकान के आसपास खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर दौड़ी आई गर्भवती महिला पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया,जिससे महिला व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव बरहा निवासी दानवीर के तीन बच्चे पल्लवी, अनुज और मोनू मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान कई आवारा कुत्ते वहां जा पहुंचे और बच्चों पर हमला कर दिया। डरे बच्चे चीखने चिल्लाने लगे तो उनकी मां सीमा देवी दौड़ी हुई बचाने के लिए आईं तब कुत्तों ने उन पर भी हमला कर दिया। सीमा इन दिनों गर्भवती हैं। पल्लवी व सीमा दोनों कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर शराबा मचने पर गांव के अनेक लोग मौके पर जा पहुंचे और कुत्तों को भगाया। साथ ही घायल मां और बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। गत दिवस बीसलपुर क्षेत्र में भी कुत्तों ने एक बालक पर हमला करके घायल कर दिया था। इससे पहले जहानाबाद थाना क्षेत्र में खेत पर गई बालिका को आवारा कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया था। उस हमले में बालिका की मौत हो गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेकर पशु पालन विभाग के अधिकारियों को टीम बनाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने के आदेश दिए थे। पिछले साल बीसलपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उधर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविद कुमार का कहना है कि आवारा कुत्तों को पकड़वाने का कार्य ग्राम पंचायत की ओर से होता है। इस तरह की कोई घटना संज्ञान में भी नहीं लाई गई है।