Move to Jagran APP

पहले बहू का फंदे पर लटका मिला शव, दो दिन बाद ससुर की बॉडी भी खेत में लटकी मिली- बेटा बोला; ससुरालियों ने मार डाला

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी सूरज की शादी तीन साल पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंगरौली निवासी सातू सिंह के साथ हुई थी। चार माह का एक मासूम बच्चा है। बताया जा रहा है कि अक्सर सूरज और सातू में विवाद रहता था। इसके चलते अधिकांश समय सातू मायके में रह रही थी। रविवार को सूरज ससुराल से पत्नी को लेकर आया।

By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 14 Oct 2024 04:33 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र में पहले पुत्रवधू और दूसरे दिन ससुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। एक दूसरे पक्ष ने हत्या कर शवों को लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी सूरज की शादी तीन साल पहले बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव सिंगरौली निवासी सातू सिंह के साथ हुई थी। चार माह का एक मासूम बच्चा है। बताया जा रहा है कि अक्सर सूरज और सातू में विवाद रहता था। इसके चलते अधिकांश समय सातू मायके में रह रही थी। रविवार को सूरज ससुराल से पत्नी को लेकर आया। रात में महिला का कमरे में दुपट्टे के फंदे से शव लटका मिला। जानकारी पर महिला के मायकेवाले पहुंचे। जिन्होंने बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।

तीन लाख की नकदी पर हुआ समझौता 

महिला के मायके और ससुराल पक्ष में वार्ता हुई। जिसमें तीन लाख की नकदी और पांच तोला सोना मायके वालों को देना तय हुआ। महिला के मायके वालों ने सूरज के पिता रनधीर को खेत पर बुलाया। खेत में ही रनधीर का भी शव लटका मिला।

उधर सूरज का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने पिता की हत्या कर शव लटका दिया। तीन लाख की नकदी और पांच तोला सोना भी गायब कर दिया। थानाध्यक्ष विशेष कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रामलीला मेले में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पांच घायल

पीलीभीत : बीसलपुर में चल रहे रामलीला मेला में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। वहां फिर दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। इस पर अस्पताल के स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। तब कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने झगड़ा शांत कराया।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर निवासी ललित मोहन ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात गांव में जागरण हो रहा था। इसी दौरान एक परिवार से उनकी कहासुनी हो गई थी। जिसको ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। सोमवार को सुबह करीब दस बजे वह बीसलपुर नगर में रामलीला मेला परिसर में खड़ा हुआ था। इसी दौरान उनके गांव के ही लगभग एक दर्जन लोग वहां आ गए और हमला कर दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें