Move to Jagran APP

Pilibhit टाइगर रिजर्व में सैलानियों के लिए अच्छा समय, वन्यजीवों और बाघों का हो रहा दीदार

Pilibhit Tiger Reserve में सैलानियों के लिए वन्यजीवों और बाघों के दीदार का सबसे अच्छा समय है। इन दिनों सर्दी का मौसम चल रहा है। अधिकतर बाघ जंगल के कच्चे मार्गों पर घूम रहे हैं। छुट्टी के दिन पहुंचे सैलानियों ने कई स्थानों पर बाघ के दीदार किए।

By Devendrda DevaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANUpdated: Mon, 12 Dec 2022 04:34 PM (IST)
Hero Image
Pilibhit टाइगर रिजर्व में सैलानियों के लिए अच्छा समय, वन्यजीवों और बाघों का हो रहा दीदार : जागरण
पीलीभीत, जागरण संवाददाता: रविवार का दिन सैलानियों के लिए काफी यादगार रहा। छुट्टी के दिन टाइगर रिजर्व के जंगलों में पहुंचे सैलानियों ने कई स्थानों पर बाघ के दीदार किए। भ्रमण के दौरान सैलानियों को जंगल के भीतर विचरण करते हुए बाघ नजर आ गए। इन दिनों सर्दी का मौसम चल रहा है। अधिकतर बाघ जंगल के कच्चे मार्गों पर घूम रहे हैं। सैलानियों के लिए वन्यजीवों और बाघों के दीदार का यह सबसे अच्छा समय है।

वैसे भी छुट्टियों के दिनों में टाइगर रिजर्व में सैलानियों की संख्या बढ़ती जाती है। अधिकांश रविवार के दिन तो टाइगर रिजर्व के जंगलों में सैलानियों से काफी चहल-पहल रहती है। इस रविवार को भी सुबह से ही सैलानी मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर पहुंच गए और सुबह और शाम की सफारियों को बुक करके जंगल की सैर के लिए निकल गए।

वन्यजीवों के दीदार कर सैलानी हुए रोमांचित

चूका पिकनिक स्पाट और कई पर्यटन स्थल घूमने के दौरान सैलानियों ने जंगल के भीतर अलग-अलग स्थानों पर बाघों को विचरण करते हुए देखा। लगभग डेढ़ सौ से अधिक सैलानियों ने टाइगर रिजर्व का नजारा देखा। जंगल मे वन्यजीवों के दीदार करके सैलानी काफी रोमांचित हुए। एक स्थान पर तो जंगल मार्ग पर दोनों ओर से सफारी गाड़ियों से सैलानी आमने-सामने थे और बीच में बाघ कच्चे मार्ग पर विचरण कर रहा था।

सैलानियों ने विचरण करते हुए बाघ की बनाई वीडियो

इसी दौरान मार्ग के दोनों ओर से सैलानियों ने विचरण करते हुए बाघ की वीडियो बना ली। इसके अलावा भी जंगल में सैलानियों द्वारा देखे गए बाघों की तस्वीरों को सैलानियों ने अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया। यह वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

शारदा सागर डैम के भीतर वोटिंग का आनंद

चूका पिकनिक बीच पर सैलानियों ने शारदा सागर डैम के भीतर वोटिंग का भी खूब आनंद लिया। जंगल के भीतर बने ऊंचे - ऊंचे वाचिंग टावरों पर चढ़कर सैलानियों ने दूर तक जंगलों को निहारा। टाइगर रिजर्व की सुंदरता और वन्यजीवों के साथ बाघों को विचरण करते हुए देखकर सैलानियों ने यहां के जंगलों की खूब प्रशंसा की।

इनका कहना है

रविवार को टाइगर रिजर्व में काफी सैलानी पहुंचे। सैलानियों की सुरक्षा के साथ-साथ सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाता है। समय पर गाइड और चालकों को प्रशिक्षित भी किया जाता है। -वजीर हसन, वन क्षेत्राधिकारी, महोफ

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।