Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pilibhit Weather: बरसात का पानी छोड़ने से उफान पर शारदा और देवहा नदियां; मंत्री जितिन प्रसाद ने ली जानकारी

Pilibhit Weather Update News In Hindi तराई में लगातार बरसात होने से नदी-नाले उफनाए। शारदा और देवहा नदियों में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद दोनों नदियां उफान पर हैं। शारदा नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। शहर में सड़कें और गलियां बरसात से जलमग्न हो गई हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने हालात की जानकारी ली है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 07 Jul 2024 12:10 PM (IST)
Hero Image
Pilibhit News: कलीनगर क्षेत्र में शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर स्तर देखते लोग। जागरण।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। तराई के जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान लगातार रुक रुककर बरसात होने से नदी-नाले उफना गए हैं। लगातार बरसात के बीच वनबसा बैराज से शारदा नदी में रविवार को सुबह छह बजे 1 लाख 63 हजार 160 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया जबकि ड्यूनी डाम से देवहा नदी में 2905 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। शारदा नदी का जलस्तर 220.10 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि खतरे का निशान 221.70 मीटर से अभी यह दूर है।

इसी तरह से देवहा नदी का जलस्तर भी 18.28 मीटर पर पहुंच गया। देवहा में खतरे का निशान 192.00 मीटर पर है। दोनों नदियों में और अधिक मात्रा में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया तो बाढ़ के हालात बन जाने का अंदेशा है।

सोमवार को भी बारिश का है पूर्वानुमान

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। डा. ढाका के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 85 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा के लिए बदले डीजे के नियम, क्या है इस बार खास प्लानिंग, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

जुलाई के महीने में अब तक कुल 250 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को भी बरसात होने का पूर्वानुमान है।

पीलीभीत शहर के सबसे पाश इलाके अशोक कालोनी में रविवार सुबह का नजारा।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने ली जानकारी

स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद दो दिन से जिले के दौरे पर हैं। रविवार को सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं सिंचाई व बाढ़ खंड के अधिकारियों ने शारदा व देवहा नदियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ेंः Agra: गर्मी में पति ने पूरी नहीं की पत्नी की डिमांड, नाराज होकर चली गई मायके; अब चक्कर काट रहा युवक

केंद्रीय राज्यमंत्री ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए अब तक की गई तैयारियों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया जाए। साथ ही प्रभावित होने वाले गांवों के ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के लिए सभी प्रबंध तत्काल पूरे कर लिए जाएं। प्रभावित होने वाले गांवों के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।