Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pilibhit Crime : छेड़छाड़ के आरोपी की पीट-पीट कर हत्या, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर मारा- पुलिस चौकी ले जाते समय तोड़ा दम

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक की पिटाई से मृत्यु हुई है। मृतक पर कई मुकदमें दर्ज हैं। मृतक के पिता रामचंद्र की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी लिखी गई है। युवक को बांधकर लाठी डंडों से पीटने से मृत्यु होना बताया जा रहा है। अभी मामले की जांच चल रही है। सभी आरोपित फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 11 Jul 2024 10:26 PM (IST)
Hero Image
Pilibhit Crime : पुलिस ने 6 लोगों को नामजद किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपित एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे गांव में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक के स्वजन की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है।

ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा

गजरौला कला क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम करीब चार बजे खेत पर गई महिला के साथ गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर शराबा होने पर पड़ोस में ही खेत पर काम कर रहे पीड़ित की बहन का पुत्र उसे बचाने पहुंचा। उसके पहुंचते ही आरोपित अनिल उर्फ छोटे खेत से भाग निकला।

महिला ने घटना की जानकारी घर पहुंचकर परिवार के लोगों को दी। इस पर स्वजन आग बबूला हो गए और सभी आरोपित अनिल को ढूंढने निकल पड़े। कुछ देर बाद गांव में ही महिला के स्वजन ने अनिल को ढूंढ निकाला। इसके बाद आरोपित युवक को रस्सी से से बांधकर पीटा।

पिटाई के कुछ देर बाद युवक ने तोड़ा दम

ग्रामीणों के मुताबिक पीटने के बाद उसके हाथ पैर बांधकर घसीटते हुए उसे गजरौला थाने की चौकी सुहास ले जा रहे थे कि गांव के बाहर पुलिया के समीप रास्ते में आरोपित की मृत्यु गई। रास्ते में मृत युवक को छोड़कर महिला के स्वजन फरार हो गए। रात 9 बजे सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी रात पुलिस शव की रखवाली करती रही।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित युवक पहले भी कई महिलाओं के साथ गलत हरकतें कर चुका था। उसने गांव की ही एक महिला की वर्ष 2019 में निर्मम हत्या की थी। उसके विरुद्ध थाने में हत्या व दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके बाद आरोपित जेल भी गया था।