Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pilibhit : मां तेल में तल रही थी पूड़‍ियां; तीन साल का बेटा उसी खौलती कढ़ाई में गिर गया और फ‍िर...

अचानक आयुष खेल-खेल में भागते हुए मां के पास रसोईघर में जा पहुंचा और खौलते तेल की कढ़ाई में गिर गया। इससे बच्चे के शरीर में कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया और वह पीड़ा के चीखने लगा। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में खलबली मच गई। आनन फानन में झुलसे बच्चे को स्वजन नगर में ही एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे।

By Manoj MishraEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Mon, 31 Jul 2023 03:15 PM (IST)
Hero Image
Pilibhit : मां खौलते तेल में तल रही थी पूड़‍ियां; तीन साल का बच्‍चा उसी कढ़ाई में

पीलीभीत : रसोईघर में पूड़ियां तले जाने के दौरान अचानक एक बच्चा खौलते तेल की कढ़ाई में गिर गया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीसलपुर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी तेज बहादुर की पुत्री ममता इन दिनों अपनी ससुराल से मायके आई हुई है। सोमवार को सुबह वह रसोईघर में पूड़ियां तल रही थी। ममता का लगभग तीन वर्षीय पुत्र आयुष अपनी नानी मोर कली के पास घर के आंगन में खेल रहा था।

अचानक आयुष खेल-खेल में भागते हुए मां के पास रसोईघर में जा पहुंचा और खौलते तेल की कढ़ाई में गिर गया। इससे बच्चे के शरीर में कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया और वह पीड़ा के चीखने लगा। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में खलबली मच गई। आनन फानन में झुलसे बच्चे को स्वजन नगर में ही एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। वहां बच्चे को भर्ती करके चिकित्सक ने इलाज शुरू कर दिया है।