Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pilibhit Lok Sabha Seat Result: पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद का दमखम, पहले राउंड से ही बढ़त बरकरार

पीलीभीत का चुनाव पहले ही चरण में हुआ था। भाजपा ने यहां से वरुण गांधी का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। वैसे तो पीलीभीत में भाजपा और सपा के बीच ही कड़ी टक्कर है। लेकिन बसपा यहां वोटों की सेंधमारी कर सकती है। अगर साल 2019 की बात करें तो यहां मुख्य मुकाबला वरुण गांधी और सपा...

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:54 AM (IST)
Hero Image
पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद की पहले राउंड से ही बढ़त बरकरार

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Pilibhit Lok Sabha Seat Result: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी जितिन प्रसाद को मतगणना में पहले राउंड से ही बढ़त मिलने लगी। चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने तक भाजपा प्रत्याशी सपा के भगवत सरन गंगवार से 36391 मतों से आगे हो गए।

पहले राउंड की मतगणना में जितिन प्रसाद (भाजपा) 23043 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भगवत सरन गंगवार (सपा) 13162 वोट व अनीस अहमद खां फूल बाबू (बसपा) 2763 वोट मिले। इस तरह पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 9881 मतों से बढ़त मिली।   

दूसरे राउंड में भाजपा 16359 वोटों से रही आगे

दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा 44238, सपा 27879 एवं बसपा को 6944 मत मिले। इस प्रकार भाजपा ने 16359 मतों से बढ़त बना ली।

तीसरे राउंड की मतगणना में भाजपा 69780, सपा 41927 एवं बसपा के वोट 10929 हो गए। ऐसे में भाजपा की बढ़त 27853 मतों पर पहुंच गई। चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा 93433, सपा 57042 एवं बसपा को 14064 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Pilibhit Lok Sabha Seat Result Live: पीलीभीत में जितिन प्रसाद ने बनाई बढ़त, इतने हजार वोटों से सपा के गंगवार को छोड़ा पीछे