Move to Jagran APP

UP News : मंदिर के पुजारी ने अपनी गर्दन ब्लेड से काटी, हालत गंभीर- भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Pilibhit News तहसील क्षेत्र के गांव टेहरी में स्थित शिव मंदिर में स्थानीय निवासी नन्हेंलाल पुजारी नियुक्त है। शुक्रवार की रात मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत पुजारी ने अपनी गर्दन को ब्लेड से काटा। इससे गहरा घाव हो गया और खून का फव्वारा निकल पड़ा। यह देख मंदिर मेंं दर्शन पूजन कर रहे भक्तों मेंं खलबली मच गई।

By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 10 Aug 2024 09:26 PM (IST)
Hero Image
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, बीसलपुर। मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत पुजारी को न जाने क्या सूझी कि उसने अपनी गर्दन पर ब्लैड चला दिया। इससे गर्दन कट गई और वह लहूलुहान हो गया। मंदिर में दर्शन पूजन करने वाले भक्तों ने जब यह देखा तो तुरन्त ही पुजारी के स्वजन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजन ने पुजारी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

तहसील क्षेत्र के गांव टेहरी में स्थित शिव मंदिर में स्थानीय निवासी नन्हेंलाल पुजारी नियुक्त है। शुक्रवार की रात मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत पुजारी ने अपनी गर्दन को ब्लेड से काटा। इससे गहरा घाव हो गया और खून का फव्वारा निकल पड़ा। यह देख मंदिर मेंं दर्शन पूजन कर रहे भक्तों मेंं खलबली मच गई। मामले की सूचना पुजारी के स्वजन को दी गई तो वे भी मौके पर जा पहुंचे। घायल पुजारी को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने पुजारी का प्राथमिक उपचार किया।

इसके बाद घायल को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। पुजारी के भाई निरंजन लाल के अनुसार नन्हेंलाल काफी भावुक है। वह इससे पहले भी सावन माह के दौरान कभी अपनी अंगुली तो कभी शरीर का कोई अन्य अंग घायल करके भगवान को रक्त चढ़ाता रहा है।

इस बार गर्दन पर गहरा घाव हो जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुजारी को प्राथमिक उपचार देने वाले डा. चंदन का कहना है कि नन्हेंलाल की गर्दन में गहरा घाव हुआ है। इसीलिए यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद स्तरीय चिकित्सा के लिए उसे बरेली रेफर किया गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।