Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pilibhit News: ठंड से बचने के लिए वृद्ध महिला ने जलाया अलाव, लपटों के चलते झोपड़ी में लग गई आग; वृद्धा की दर्दनाक मौत

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया में रहने वाली देवकी देवी के पति कन्हई लाल की कई साल पहले बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में देवकी देवी गांव के किनारे बनी झोपड़ी में अकेली रह रही थीं। शुक्रवार की रात गलन काफी अधिक रही। इस कारण ठंड से राहत पाने के लिए वृद्धा ने अलाव जला लिया। अचानक अलाव से उठी लपटों से झोपड़ी में आग लग गई।

By Jagran News Edited By: riya.pandey Updated: Sat, 27 Jan 2024 11:54 AM (IST)
Hero Image
वृद्ध महिला की आग में जलकर मौत

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Fire In Pilibhit: ठंड से राहत पाने के लिए जलाए अलाव से झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में अकेली रह रही वृद्ध महिला की झुलसकर मृत्यु हो गई।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया में रहने वाली देवकी देवी के पति कन्हई लाल की कई साल पहले बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में देवकी देवी गांव के किनारे बनी झोपड़ी में अकेली रह रही थीं। उनका बेटा अपने परिवार के साथ कुछ दूर स्थित एक अन्य मकान में रहता है। वह रोजाना अपनी वृद्ध मां को भोजन पहुंचा दिया करता था। शुक्रवार की रात गलन काफी अधिक रही। इस कारण ठंड से राहत पाने के लिए वृद्धा ने अलाव जला लिया।

अचानक अलाव से उठी लपटों से झोपड़ी में आग लग गई। इस आग में झुलसकर वृद्धा की मृत्यु हो गई। कोहरा अधिक होने के कारण काफी देर बाद जब गांव के लोगों ने झोपड़ी से लपटें उठती देखीं तो बचाव के लिए दौड़े। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस दमकल के साथ गांव पहुंची।

दमकल कर्मियों ने झोपड़ी में लगी आग बुझाई। थाना प्रभारी अजय कुमार के अनुसार झोपड़ी में आग लग जाने से वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़ें: Pilibhit: नोएडा में कमरे में जल रही पेट्रोमैक्स से दंपती और मासूम की हालत बिगड़ी, हादसे में पिता-बेटे की मौत; महिला गंभीर