Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pilibhit Tiger Reserve: जंगल सफारी कर रहे थे पर्यटक, कोहरा हटा और सामने था बाघ; फिर...

Pilibhit Tiger Reserve घने कोहरे और ठंड के बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का आना-जाना भी लगा हुआ है। यहां पिछले दो दिन से लगातार घना कोहरा आ रहा है। कोहरे के बीच शुक्रवार को सुबह की पाली में जंगल सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों के सामने एक बाघ आ गया। बाघ को देखकर लोग डरे भी लेकिन खुशी ज्यादा थी।

By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Fri, 29 Dec 2023 01:50 PM (IST)
Hero Image
जंगल सफारी कर रहे थे पर्यटक, कोहरा हटा और सामने था बाघ

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत में लगातार मौसम ठंडा होता जा रहा है। लगातार कोहरे और शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का आना-जाना भी लगा हुआ है। यहां पिछले दो दिन से लगातार घना कोहरा आ रहा है। सफारी करने वाले पर्यटकों की भी आमद का सिलसिला बना हुआ है।

कोहरे के बीच शुक्रवार को सुबह की पाली में जंगल सफारी के दौरान कुछ पर्यटकों के सामने एक बाघ आ गया। सुबह-सुबह बाघ के दीदार करके पर्यटक रोमांचित हो उठे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस समय कोहरे का आलम यह है कि सड़कों पर चंद मीटर की दूरी का भी दृश्य साफ नहीं दिख रहा है। जंगल और नहरों के क्षेत्र में तो कोहरा और भी घना रहता है। चालक वाहनों की हेड लाइट जलाकर सड़कों पर चल रहे हैं। यही स्थिति सुबह की जंगल सफारी में देखने को मिली।

टहलता दिखा बाघ

सुबह-सुबह जैसे ही पर्यटक जंगल में सफारी के लिए निकले। चालकों ने हेड लाइटें जलाकर सफारी प्रारंभ की गई। शुक्रवार को सुबह कोहरे के बीच जैसे ही पर्यटक जंगल के भीतर घुसे, तभी ही पर्यटकों को एक बाघ विचरण करता हुआ नजर आ गया।

बाघ को देखकर खुश हुए लोग

बाघ को देखकर पर्यटकों ने उसकी फोटो खींच लिया। वैसे इतनी आसानी से सुबह बाघ के दीदार से पर्यटक गदगद हो गए। ठंड और कोहरे को दरकिनार करते हुए शुक्रवार को पहली सफारी में काफी पर्यटक पहुंच गए। पर्यटकों ने ठंड में टाइगर रिजर्व का पूरा आनंद लिया।

यह भी पढ़ें: Pilibhit Tiger Reserve: खुशनुमा मौसम के बीच टाइगर रिजर्व में बाघ की अठखेलियां, पर्यटक हुए रोमांचित