Move to Jagran APP

Pilibhit News : मेले में टूट कर गिर झूला- चार बच्चों सहित सात घायल; डीएम, एसपी पहुंचे जिला अस्पताल

Pilibhit News in Hindi मेले में अन्य खेल तमाशों के साथ ही झूला भी लगा है। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मेले में काफी रौनक थी। कुछ बच्चे झूला झूल रहे थे। इसी दौरान झूला की राड टूट गई। जिससे झूला नीचे आ गया। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे भी जिला अस्पताल जा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल बच्चों का हालचाल लिया।

By Manoj Mishra Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 10 Oct 2024 05:37 PM (IST)
Hero Image
हादसे में घायल एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

संवाद सूत्र, गजरौला (पीलीभीत) : मेले में लगा झूला टूटने से चार बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक बच्ची की हालत नाजुक होने के कारण बरेली रेफर किया गया। हादसे की सूचना पाकर डीएम और एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल लिया। एसपी के निर्देश पर मेला कमेटी के अध्यक्ष सहित झूला संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गजरौला कस्बा में दुर्गा पूजा मेला चल रहा है। मेले में अन्य खेल तमाशों के साथ ही झूला भी लगा है। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मेले में काफी रौनक थी। कुछ बच्चे झूला झूल रहे थे। इसी दौरान झूला की राड टूट गई। जिससे झूला नीचे आ गया। इस दौरान झूला झूल रहे गजरौला कस्बे के ही आयुष शर्मा, अमन वर्मा, सौरव सागर व आयशा शर्मा के साथ ही अवधेश कुमार, त्रिदेश कुमार एवं दीपक कुमार घायल हो गए।

मेले में हादसे के बाद मची खलबली 

वहीं इस दौरान गंभीर रूप से घायल सभी को आनन फानन सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, मेले में इस हादसे से खलबली मच गई। जिन परिवारों के बच्चे घायल हुए, वे भी जिला अस्पताल जा पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे भी जिला अस्पताल जा पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल बच्चों का हालचाल लिया।

वहीं मेले में जब झूला टूटकर गिरा तो आवाज सुनकर वहां खलबली मच गई। काफी देर तक बाकी भीड़ को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन जब अन्य लोग झूला टूटने वाले हिस्से की तरफ भागे तब लोगों को पता चला कि अनहोनी हुई है। इसके बाद मौके पर भीड़ लगाई। आनन फानन में लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद वहां पुलिस भी पहुंच गई। 

अधिकारियों ने डॉक्टरों को दिए बेहतर ईलाज करने के निर्देश

अधिकारियों ने चिकित्सकों को सभी बच्चों का समुचित ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए। आयशा की हालत नाजुक होने के कारण उसे बरेली रेफर किया गया। इसी दौरान कुछ और बच्चे जिला अस्पताल ले जाए गए। उनको मामूली चोट लगी थी। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के अनुसार मेला कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल व झूला संचालक गांव मानपुट हटुआ निवासी आबिद व इमरान के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर कार्रवाई के शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : UP News: प्रयागराज में मकान मालिकों के पास एक महीने का समय, उसके बाद विकास प्राधिकरण लेगा बुलडोजर एक्‍शन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें