Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, पीलीभीत में बरसात ने दिलाई उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत

Weather Update Pilibhit News मानसून आने में अभी समय है लेकिन प्री मानसून की बारिश कुछ राहत लेकर आई है। पीलीभीत में पिछले दिन उमस ने बेहाल किया था। सोमवार को सुबह मौसम धूप के साथ शुरू हुआ लेकिन कुछ देर बाद बादल उमड़े और रिमझिम बरसात राहत की बूंदों की तरह बरसी। दो से तीन दिन बाद झमाझम बारिश का अनुमान है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 24 Jun 2024 11:21 AM (IST)
Hero Image
Pilibhit Weather: बरसात का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। तराई के आसमान पर सुबह से ही बादल उमड़ने लगे। कुछ देर बाद ही रिमझिम बरसात होने लगी। साथ ही हवा का रुख भी कुछ तेज हो गया। इससे लोगों को फिलहाल उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है।

सोमवार को सुबह आसमान पर हल्के बादल उमड़े लेकिन फिर धूप खिल गई। इसके बाद सुबह करीब दस बजे फिर उत्तराखंड की तरफ से बादलों का उमड़ना शुरू हो गया साथ ही हवा का रुख भी कुछ तेज होने लगा। इसके साथ ही रिमझिम बरसात होने लगी। इससे मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।

रविवार को उमस ने किया परेशान

इससे पहले रविवार की रात काफी उमस रही। हवा गुम हो जाने के कारण बंद कमरों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

राजकीय कृृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ेंः  Agra: पति ने शादी के बाद बेटे के जन्म के लिए शुरू किया पूजा-पाठ; घर में पैदा हुई बेटी तो उठाया ऐसा कदम...

ये भी पढ़ेंः Weather Update: इंतजार खत्म, आज से बरसेंगे बादल; कुछ घंटे में झमाझम बारिश के लिए रहिए तैयार, आया IMD का ताजा अपडेट

मानसून आने के साथ झमाझम होगी बरसात

डा. ढाका के अनुसार 26 व 27 जून को मानसून आने के साथ ही झमाझम बरसात होने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि पुरवा हवा के दौरान तापमान में कमी आने के बाद भी गर्मी अधिक महसूस होती है लेकिन अब तराई के जिले में मानसून के जल्द आ जाने की संभावना है। इससे न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि खेतों में धान की रोपाई का कार्य भी तेजी पकड़ेगा। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें