Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पीलीभीत में विधवा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पंखे से लटकता मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

पीलीभीत में एक विधवा महिला का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। महिला के दो बच्चे जब बाहर से आए तो उन्होंने अपनी मां को फंदे से लटका देखा और शोर मचाने लगे। आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Thu, 05 Sep 2024 02:47 PM (IST)
Hero Image
फंदे से लटक विधवा महिला ने की खुदकुशी (प्रतिकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। एक विधवा का शव उसी के घर के कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। उससे दोनों बच्चे जब बाहर से आए तो मां को फंदे से लटका देख शोर मचाने लगे। इस पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव प्यास गौंटिया निवासी सोमवती के पति नेमचंद की लगभग तीन साल पहले बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। वह अपने दो बेटों 12 वर्षीय राकेश व 9 वर्षीय राकेश के साथ घर में रह रही थी।

मां को फंदे से लटका देख बच्चों ने मचाया शोर

गुरुवार को सुबह बड़ा बेटा कपिल मछली का शिकार करने चला गया। छोटा बेटा भी घर के बाहर जाकर खेलने लगा। कुछ देर बाद जब दोनों बच्चे वापस घर लौटे तो कमरे में सीलिंग फैन पर साड़ी के फंदे से मां का शव लटकता देखा। इस पर दोनों बच्चे शोर मचाने लगे। शोर शराबा सुनकर कई पड़ोसी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- Pilibhit News: अंतरराज्यीय शिकारियों के गैंग का भंडाफोड़, कॉन्स्टेबल सहित छह गिरफ्तार; चीतल का किया था शिकार

पड़ोसियों ने घटना की सूचना थाने में दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया।

जहानाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला के अनुसार महिला की मृत्यु कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- UP Politics: मंत्री बल्देव सिंह औलख का सपा मुखिया पर हमला, 'बेटियों की इज्जत लूटने वालों का समर्थन कर रहे अखिलेश'