Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हड़प्पा सभ्यता, सूफी परंपरा, बौद्ध धर्म का इतिहास से होगा बेड़ा पार

यूपी बोर्ड की परीक्षा नजदीक है। इंटरमीडिएट में इतिहास विषय बहुत रोचक है। प्रतियोगी परीक्षाओं की ²ष्टि से भी यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कठिन बिल्कुल नहीं है। यह विषय गणित की तरह अंक दिलाने वाला है। इसे सिर्फ रटने की कोशिश करेंगे तो कठिनाई होगी। इतिहास में बच्चे हड़प्पा सभ्यता सूफी परंपरा के साथ ही बौद्ध धर्म का इतिहास पढ़कर अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। समझकर प्रश्नों का उत्तर दें। गलती की आशंका कम होगी। एनसीईआरटी की किताबों से घटनाओं की तिथियां कंठस्थ करें।

By JagranEdited By: Updated: Thu, 11 Mar 2021 10:55 PM (IST)
Hero Image
हड़प्पा सभ्यता, सूफी परंपरा, बौद्ध धर्म का इतिहास से होगा बेड़ा पार

संवादसूत्र, प्रतापगढ़ : यूपी बोर्ड की परीक्षा नजदीक है। इंटरमीडिएट में इतिहास विषय बहुत रोचक है। प्रतियोगी परीक्षाओं की ²ष्टि से भी यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कठिन बिल्कुल नहीं है। यह विषय गणित की तरह अंक दिलाने वाला है। इसे सिर्फ रटने की कोशिश करेंगे तो कठिनाई होगी। इतिहास में बच्चे हड़प्पा सभ्यता, सूफी परंपरा के साथ ही बौद्ध धर्म का इतिहास पढ़कर अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। समझकर प्रश्नों का उत्तर दें। गलती की आशंका कम होगी। एनसीईआरटी की किताबों से घटनाओं की तिथियां कंठस्थ करें। जीजीआइसी प्रतापगढ़ की इतिहास प्रवक्ता मंजू कुशवाहा ने इतिहास विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए---

-परीक्षा में यदि पूरे प्रश्न का उत्तर न आए तो जो प्रश्न अच्छे से याद हो उसे पहले हल करें।

-जिस प्रश्न में कुछ संशय हो, उसे बाद में हल करें।

-किसी भी प्रश्न को छोड़ें नहीं।

-परीक्षक मूल्यांकन के अंक जरूर देते हैं।

-आप जो भी लिखें वह तार्किक व व्यवस्थित होना चाहिए।

-प्रश्नों का क्रमवार उत्तर दिया जाए।

-परीक्षा से ठीक पहले पाठ्यक्रम को दोहरा लें।

-मानचित्र पर तिथियों को लिखने के लिए बार-बार अभ्यास करें।

--------

प्रश्न पत्रों के स्वरूप--

-निर्धारित 70 फीसद पाठ्यक्रम को ही पढ़ें।

-इतिहास का प्रश्न पत्र तीन खंडों में विभाजित होगा।

-प्रत्येक खंड में चार चार अध्याय हैं।

-बहुविकल्पीय प्रश्न 10 होंगे।

-लघु उत्तरीय के दो खंड होंगे।

-प्रथम में छह प्रश्न और द्वितीय में चार प्रश्न होगा

-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में दो प्रश्न करना अनिवार्य होगा।

-मानचित्र पर तिथि अंकन भी करना होगा।

-----

इस तरह करें तैयारी

-समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें।

-प्रश्नों को बार-बार हल करें

-परीक्षार्थी अपनी एकाग्रता बनाए रखें।

-परीक्षा की तैयारी करते समय स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें.

---------