Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के इस शहर में हमेशा रहता है सद्भाव का माहौल, होलिका की लड़की के लिए मुसलमान भी देते हैं चंदा; खास होती है होली

यूपी के इस जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेला में भी मुस्लिम भाई बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। शनिवार को होली दहन के लिए लकड़ी का चंदा लेने निकले मनोज जायसवाल व पंकज खंडेलवाल नगर के मुस्लिम भाइयों में जामा मस्जिद मुतवल्ली हाजी सहीद खा अब्बास अली राईन कमालुद्दीन सहित अन्य के पास पहुंचे तो उनके द्वारा भी लकड़ी के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

By Sumit Mishra Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 23 Mar 2024 07:14 PM (IST)
Hero Image
होलिका की लकड़ी के लिए मुसलमान भी देते हैं चंदा

संवाद सूत्र, पट्टी। Holika Dahan 2024: होली के त्योहार के पूर्व होलिका दहन के लिए लकड़ी खरीदने को पट्टी नगर में लोगों से चंदा लिया गया, जिसमें मुस्लिम भाइयों ने भी होली की लकड़ी के लिए चंदा देने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पट्टी नगर में दोनों समुदाय को लोग अपना-अपना त्योहार आपस में मिलजुल कर मनाते हैं।

ईद के त्योहार में जहां हिंदू भाई मुस्लिम भाइयों के घर पहुंच कर सेवई खाते हैं, वहीं होली व दीपावली के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग भी अपने हिंदू भाइयों के घर पहुंच कर गुझिया व पकवान का आनंद उठाते हैं।

दशहरा मेला में भी मुस्लिम भाई लेते हैं बढ़ चढ़कर हिस्सा

पट्टी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेला में भी मुस्लिम भाई बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस तरह पट्टी में पूरी तरह सद्भाव का माहौल हमेशा रहता है।

शनिवार को होली दहन के लिए लकड़ी का चंदा लेने निकले मनोज जायसवाल व पंकज खंडेलवाल नगर के मुस्लिम भाइयों में जामा मस्जिद मुतवल्ली हाजी सहीद खा, अब्बास अली राईन, कमालुद्दीन सहित अन्य के पास पहुंचे तो उनके द्वारा भी लकड़ी के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें-

Pratapgarh News: पेड़ से लटका मिला 22 साल के युवक का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस कर रही जांच

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर