Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रक्षाबंधन से पहले प्रतापगढ़ डिपो में शामिल होंगी नई बसें! ग्रामीण रूटों पर भी मिलेंगी सुविधाएं, तैयार हो रहा चार्ट

प्रतापगढ़ डिपो से 78 बसों का संचालन होता है। प्रयागराज दिल्ली लखनऊ कानपुर सुलतानपुर आयोध्या बहराइच गोंडा गोरखपुर सहित रूट पर चलती हैं। डिपो के आमदनी प्रतिदिन की करीब नौ लाख रुपये है। पर्व से पहले प्रतापगढ़ डिपो को चार नई बसों के मिलने की उम्मीद है। इसके लिए रूट चार्ज तैयार किया जा रहा है। इससे काफी सहूलियत मिलेगी।

By Sumit Mishra Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 03 Aug 2024 04:54 PM (IST)
Hero Image
रक्षाबंधन से पहले बहनों की सहूलियत के लिए चलेंगी नई बसें

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर सफर के दौरान बहनों को दिक्कत नहीं होगी। पर्व से पहले प्रतापगढ़ डिपो को चार नई बसों के मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि ग्रामीण रूट पर भी बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए रूट चार्ज तैयार किया जा रहा है। इससे काफी सहूलियत मिलेगी।

प्रतापगढ़ डिपो से 78 बसों का संचालन होता है। प्रयागराज, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, सुलतानपुर, आयोध्या, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर सहित रूट पर चलती हैं।

अभी से शुरू हो गई महाकुंभ की तैयारियां

डिपो के आमदनी प्रतिदिन की करीब नौ लाख रुपये है। महाकुंभ की तैयारी अभी शुरू हो गई है। इसमें बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। फेरे भी बढ़ेंगे। इससे पहले रक्षाबंधन के पर्व पर विभाग का फोकस है। पर्व के अवसर पर यहां यात्रियों की भीड़ उमड़ती है।

यह भी पढ़ें- आवेदन पर आवेदन… फिर भी नहीं बन सका Ration Card, जिला आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे गरीब; 93 फीसदी लक्ष्य पूरा

ग्रामीण रूट पर अधिकारियों का फोकस

नई बसों के लिए प्रतापगढ़ डिपो से एक दर्जन से अधिक बसों की डिमांड भेजी गई थी। इसमें से सात नई बसें अब तक आ चुकी है। रक्षाबंधन पर चार नई बसों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों का फोकस ग्रामीण रूट पर है। इन रूटों की सूची तैयार की जा रही है।

बहनों को दिक्कत न हो इसलिए चलाई जाएगी बसें

रक्षाबंधन के पर्व पर उन रूटों पर भी बसें चलाई जाएंगी, ताकि बहनों को दिक्कत न हो। ऐसे में पर्व पर बहनों को सफर के दौरान दिक्कत नहीं होगी। आरएम प्रयागराज एमके त्रिवेदी ने बताया कि रक्षा बंधन के पर्व पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नई बसों की भी डिमांड की गई है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज मंडल के 151 रेलवे स्टेशन पर यात्री टिकट सुविधा केंद्र के लिए आवेदन शुरू, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें