Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pratapgarh News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदे से लटककर दी जान, काफी दिनों से चल रहा था इलाज

कुंडा में एक 30 वर्षीय महिला नीलम सरोज ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ माह से गले में अल्सर से पीड़ित थी। पति ई-रिक्शा चलाने निकला था बच्चे खेलने गए थे। शाम को बच्चों ने मां को फंदे से लटका देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन गमगीन हैं। पुलिस तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई करेगी।

By praveen yadav Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 19 Sep 2024 02:40 AM (IST)
Hero Image
फंदे से लटक कर महिला द्वारा जान देने के बाद घर के सामने जुटी भीड़: जागरण।

संवाद सूत्र, कुंडा। बीमारी से परेशान महिला ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजन गमगीन हैं।

यह है पूरा मामला

पछिया बरई कुंडा के राजेश कुमार ई-रिक्शा चलाते हैं। उनकी पत्नी 30 वर्षीय नीलम सरोज की कुछ माह से तबीयत खराब चल रही थी। इसे लेकर वह परेशान रहती थी। रोज की तरफ बुधवार को भी राजेश ई-रिक्शा लेकर कमाने चला गया। बच्चे भी खेलने चले गए। 

इसी बीच शाम करीब चार बजे महिला ने कमरे में जाकर लोहे के चुल्ले के सहारे फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। कुछ देर बाद जब बच्चे खेल कर कमरे में पहुंचे तो अपनी मां को फंदे से लटका देख रोने लगे। इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सूचना उसके पति को दी। 

मौके पर पहुंचे पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को फंदे से उतारकर सीएचसी कुंडा लेे गई। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति ने पुलिस को बताया कि महिला के गले में अल्सर था। इसे लेकर वह परेशान रहती थी। 

मां की मौत से बेटे आयुष व अंश रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर