Move to Jagran APP

Pratapgarh News: बेसहारा सांड बने लोगों की जान के दुश्मन, खेत से लौट रहे किसान पर किया हमला; मौत

Pratapgarh News अंचल में बेसहारा सांड लोगों की जान के दुश्मन बने हैं। वह घायल ही नहीं कर रहे मौत के कारण भी बन रहे हैं। ऐसे ही एक किसान की मौत शनिवार को सांड के हमले से हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekUpdated: Sat, 20 May 2023 09:36 PM (IST)
Hero Image
बेसहारा सांड बने लोगों की जान के दुश्मन, खेत से लौट रहे किसान पर किया हमला
संवाद सूत्र, कुंडा (प्रतापगढ़) : अंचल में बेसहारा सांड लोगों की जान के दुश्मन बने हैं। वह घायल ही नहीं कर रहे , मौत के कारण भी बन रहे हैं। ऐसे ही एक किसान की मौत शनिवार को सांड के हमले से हो गई।

बरा भीखपुर जेठवारा निवासी प्रताप बहादुर सिंह 55 साल के थे। शाम को खेत की तरफ गए हुए थे। वहां से वह घर की तरफ लौट रहे थे कि रास्ते में सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। उसकी सींग सीधे उनके गले में जा फंसी। यह देख आसपास के लोग दौड़े। तब तक सांड ने उन्हें उठाकर फेंक दिया। लोग उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ दिन पहले झींगुर गांव निवासी 75 साल के बद्री प्रसाद द्विवेदी की भी जान ऐसे ही चली गई थी। वह जानवर को बांधने के लिए गए थे। उसी समय वहां घूम रहे एक सां ने उन पर हमला कर दिया था। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। वहां से हालत खराब होने पर सीएचसी कुंडा ले गए, लेकिन वह नहीं बचे।

बता दें, घटनाओं के बाद भी प्रशासन इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा। जेठवारा इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही का कहना है कि घटना दुखद है। लोगों को सजग रहना होगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।