Pratapgarh Crime News : होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, नाश्ता कराने के बहाने ले गया था वहशी
प्रतापगढ़ के लालगंज में 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी अनूप जायसवाल ने छात्रा को होटल में नाश्ते के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संसू, जागरण, लालगंज (प्रतापगढ़)। प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कस्बे के एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अन्य कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी लालगंज क्षेत्र के एक कालेज में इंटर कालेज की छात्रा है। पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि सगरा सुंदरपुर निवासी आरोपित अनूप जायसवाल ने बेटी को अपना मोबाइल नंबर दिया। नौ जून को आरोपित किशोरी को एक होटल में नाश्ते के बहाने ले गया। वहां पीड़िता उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके कुछ दिन बाद आरोपित किशोरी को दबाव में लेकर दोबारा उसी होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। छात्रा ने इन घटनाओं का विरोध किया तब आरोपित ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। परेशान छात्रा ने मां को रोते बिलखते आपबीती सुनाई। लोकलाज के डर से पीड़िता व मां कुछ माह चुप रही, लेकिन आरोपित की धमकी से परेशान होकर उन्होंने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फोर्स के साथ होटल पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने होटल के अभिलेखों तथा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। होटल मैनेजर को भी पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। यहां मैनेजर को कर्रा किया गया तब उसने पुलिस को होटल का सीसीटीवी फुटेज दिया।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। रविवार को आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।