Pratapgarh News : आत्महत्या की धमकी देकर युवती को ले गया मनबढ़ युवक, हंगामा के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया
प्रतापगढ़ के चिलबिला में एक युवती को युवक परेशान कर रहा था। वह महीनों से उसका पीछा कर रहा था और साथ चलने का दबाव बना रहा था। आत्महत्या करने या लड़की को मारने की धमकी भी दी। डर के मारे लड़की शनिवार को उसके साथ चली गई। भंगवा गांव के पास पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनपद के चिलबिला की एक युवती को बगल गांव का दबंग युवक परेशान कर दिया है। उसने महीनों उसका पीछा किया। अपने साथ चलने को कहा। धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं गई तो आत्महत्या कर लेगा या लड़की को मार देगा।
युवक की इस धमकी से भयभीत होकर युवती शनिवार को उसके साथ चली गई। उधर युवती के घर से अचानक गायब हो जाने से परिवार के लोग ससंशित हो गए। उसकी खोजबीन की जा ने लगी। नाते-रिश्तेदारी और जान-पहचान के लोगों को भी उसके बारे में जानकारी नहीं हुई।
इसी बीच भंगवा गांव के पास युवती को देखे जाने की जानकारी उसके परिवार के लोगों को हुई। इस पर स्वजन मौके पर गए तो युवक पेशबंदी करके खुद ही हंगामा करने लगा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। लड़की को परिवार को सौंप दिया। कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।