Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रतापगढ़ के इस इलाके में राजस्थानी विधि से विशेष दहन की तैयारी, कल इतने बजे दहकेगी होलिका; भद्रा के चलते केवल मिलेगा इतना समय

जगद्गुरु कृपालु जी महाराज द्वारा मनगढ़ में शुरू की गई परंपरागत फूलों की होली इस बार भी होगी। यहां पर फूलों से होली खेली जाती है। कार्यक्रम में न सिर्फ मनगढ़ धाम के प्रमुख क्षेत्रीय लोग बल्कि देश-विदेश के बहुत सारे अनुयायी का भी आना हुआ है। मनगढ़ धाम में खेली जाने वाली फूलों की होली प्रदूषण मुक्त होती है। इसके लिए वहां तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

By rajan shukla Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 23 Mar 2024 08:05 PM (IST)
Hero Image
मारवाड़ी टोले में राजस्थानी विधि से विशेष दहन की तैयारी

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। Holika Dahan 2024: होलिका दहन की जोरदार तैयारी है। जनपद में 2793 स्थानों पर होलिका जलेगी। इसके लिए होलिका कमेटियों ने तैयारी कर रखी है। इस बार रात में 10:27 के बाद होलिका दहन का मुहूर्त है। उसके पहले भद्रा का प्रभाव रहेगा।

श्याम बिहारी गली में मारवाड़ी टोले में राजस्थानी विधि से होलिका दहन किया जाता है। महिलाएं विशेष आयोजन करती हैं। होलिका दहन में होने वाले धमाल में कहीं बवाल ना हो उसको लेकर पुलिस अलर्ट है। आचार संहिता, चुनावी माहौल, धारा 144 और रमजान सभी के बीच होली का पर्व आया है। इसको लेकर पुलिस की चुनौती बढ़ गई है।

पुरोहित आलोक ऋषिवंश ने बताया कि होलिका दहन और रक्षाबंधन भद्रा में कतई नहीं किया जाता। ऐसा वैदिक विधान है, इसका पूरा पालन किया जाना चाहिए। होलिका की परिक्रमा करके पूजन करना चाहिए। उसमें घर से उपले लाकर चढ़ाने चाहिए। सुबह होलिका की राख यानी धुलंडी का टीका लगाना चाहिए। इससे घर के क्लेश मिटते हैं। सुख व समृद्धि आती है।

भक्ति धाम मनगढ़ में होगी फूलों की होली

जगद्गुरु कृपालु जी महाराज द्वारा मनगढ़ में शुरू की गई परंपरागत फूलों की होली इस बार भी होगी। यहां पर फूलों से होली खेली जाती है। कार्यक्रम में न सिर्फ मनगढ़ धाम के प्रमुख, क्षेत्रीय लोग बल्कि देश-विदेश के बहुत सारे अनुयायी का भी आना हुआ है।

मनगढ़ धाम में खेली जाने वाली फूलों की होली प्रदूषण मुक्त होती है। इसके लिए वहां तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। धाम में फ़ूलों की होली खेलने के लिए जगतगुरु कृपालु परिषत द्वारा भारी मात्रा में फूल और गुलाब जल मंगवाया गया है।

सोमवार को परिसर में देश-विदेश से आए हुए सत्संगियों के साथ फूलों की होली खेली जाएगी, जो सुबह छह बजे ही प्रारंभ हो जाएगी। ट्रस्ट के सदस्य अंशुल गुप्ता ने बताया कि होली खेलने में फूल और गुलाब जल की व्यवस्था की गई है। इस दौरान राधे नाम संकीर्तन भी होगा।

यह भी पढ़ें:

यूपी के इस शहर में हमेशा रहता है सद्भाव का माहौल, होलिका की लड़की के लिए मुसलमान भी देते हैं चंदा; खास होती है होली

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर