Move to Jagran APP

राजा भैया के प‍िता उदय प्रताप समेत 12 को प्रशासन ने किया नजरबंद, मोहर्रम पर करने वाले थे ये काम

रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह द्वारा कई साल तक भंडारा किया गया जिसके कारण प्रशासन के सामने मुश्किल खड़ी होती रही। इस बार पहले से ही चौकन्ने प्रशासन ने पर्व के दो दिन पहले ही उदय प्रताप को उनकी भदरी कोठी में और उनके 11 समर्थकों को उनके घर पर हाउस अरेस्ट यानी नजरबंद कर दिया। सोमवार को अचानक प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 16 Jul 2024 07:44 AM (IST)
Hero Image
पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह और उनके पि‍ता उदय प्रताप स‍िंह।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। मोहर्रम नजदीक आने पर पुलिस-प्रशासन का पूरा फोकस कुंडा पर हो जाता है। पर्व के दिन ही पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय प्रताप सिंह द्वारा कई साल तक भंडारा किया गया, जिसके कारण प्रशासन के सामने मुश्किल खड़ी होती रही। इस बार पहले से ही चौकन्ने प्रशासन ने पर्व के दो दिन पहले ही उदय प्रताप को उनकी भदरी कोठी में और उनके 11 समर्थकों को उनके घर पर हाउस अरेस्ट यानी नजरबंद कर दिया। सोमवार को अचानक प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

शेखपुर आंशिक में एक बंदर को दो दशक पहले कुछ लोगों ने पत्थर मार दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसी की याद में श्रद्धांजलि के रूप में वहां हनुमान मंदिर बनवाया गया। उदय प्रताप ने मोहर्रम के ताजिए गुजरने वाले उसी रास्ते पर स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारा व सुंदरकांड का पाठ शुरू कर दिया। कई साल यह होता भी रहा, लेकिन बाद में तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया। उसने भंडारे की अनुमति देना ही बंद कर दिया।

प‍िछले साल तहसील में द‍िया था धरना 

इसके विरोध में पिछले साल उदय प्रताप ने तहसील में दो दिन धरना दिया था। प्रशासन से लेकर शासन तक परेशान हो गया था। उनको मनाने में अफसरों के पसीने छूट गए थे। किसी तरह पर्व मनाया जा सका था। इस बार उदय प्रताप ने प्रशासन पर हिंदुओं से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एक्स पर टिप्पणी करके खलबली मचा दी।

ऐसे में डीएम के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने भदरी कोठी पर पहरा लगा दिया। राजा उदय प्रताप सिंह समेत 12 लोगों को तीन दिन के लिए नजरबंद कर दिया। सोमवार सुबह सीओ अजीत सिंह, एसडीएम भरत राम समेत भारी भरकम पुलिस बल ने भदरी कोठी पर दस्तक दी।

पुल‍िस बल तैनात

निरीक्षक संजय सिंह ने कोठी के मुख्य द्वार पर नोटिस लगा दी। इसके जरिए बताया कि 17 जुलाई रात नौ बजे तक यानी 68 घंटे तक उदय प्रताप सिंह सहित 12 लोग नजर बंद रहेंगे। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि नजरबंद किए गए सभी लोगों के घर नोटिस चस्पा करते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP News: सीएम योगी ने दिए मुहर्रम के जुलूस में कड़े सुरक्षा प्रबंध के निर्देश, कहा- अराजकता स्वीकार नहीं

यह भी पढ़ें: Online Attendance UP: डिजिटल अटेंडेंस के मुद्दे पर भाजपा MLC के पत्र ने मचाया बवाल, सीएम योगी से कह दी ये बात

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।