Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

‘मैं लड़ाई जरूर लड़ूंगी… राजा भैया की पत्नी के एलान ने मचाई खलबली, भानवी कुमारी सिंह के ट्वीट से सियासत में हलचल

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ट्वीट कर फिर से खलबली मचा दी है। भानवी ने सोशल मीडिया पर राजघराने और रियासत पर सवाल उठाए। उन्होंने महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरने का एलान किया। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 18 Jul 2024 08:41 PM (IST)
Hero Image
रघुराज की पत्नी भानवी महिलाओं की लड़ाई लड़ने को मैदान में उतरेंगी।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने एक बार फिर अपने चल रहे केस को लेकर एक्स के जरिए तंज किया है। 

उन्होंने लिखा कि व्यक्तिगत लड़ाई मैं जरूर लड़ूंगी, लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का भी संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूंगी। उचित समय का इंतजार कीजिए। उनके इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

भानवी ने पोस्ट में क्या लिखा?

रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, 

कभी-कभी मैं सोचती हूं कि जब रियासत और राजघरानों से संबंधित महिलाओं को अपने सम्मान, गरिमा की रक्षा के लिए इतना संघर्ष करना पड़ता है। सरकार से याचना करनी पड़ती है और एक आईओ भी किसी की शह पर धमकी भरी भाषा में बात कर सकता है, तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा। अपनी व्यक्तिगत लड़ाई मैं जरूर लड़ूंगी, लेकिन महिला हितों के लिए बड़ी लड़ाई का संकल्प लेकर जल्द मैदान में उतरूंगी। उचित समय का इंतजार कीजिए। 

राजनीति में आ सकती हैं भानवी

इस वक्तव्य के कई मायने निकाले जा रहे हैं कि भानवी कुमारी कोई आंदोलन शुरू करने वाली हैं या राजनीति में भी आ सकती हैं। भानवी कुमारी ने अपनी कंपनी पर फर्जी तरीके से कब्जा करने का केस रघुराज के करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी सात पर केस दर्ज कराया है, जिसको लेकर दोनों पक्षों में तल्खी व आराेप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है।

क्या है भानवी और अक्षय का मामला

रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी ने फरवरी 2023 में दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) विंग में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल जी’ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 109 और 120बी के तहत केस दर्ज कराया था। 

भानवी आरोप था कि अक्षय प्रताप ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी कंपनी के शेयर हथिया लिए हैं। इसके लिए उन्होंने भानवी सिंह के फर्जी डिजिटल साइन बनवाए। कंपनी में उन्हें हटाकर खुद डायरेक्टर बन गए। 

इस मामले में ईओडब्ल्यू ने उत्तर प्रदेश के अमेठी के अक्षय प्रताप सिंह के साथ ही अनिल कुमार सिंह, इंद्र देव पटेल, प्रतापगढ़ के कुंडा के उमेश कुमार निगम, हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, लखनऊ के सीए अरुण कुमार रस्तोगी और राम देव यादव व अन्य अज्ञात के खिलाफ के केस दर्ज किया था। 

पिछले दिनों भानवी कुमार सिंह ने एक्स पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को संदेश लिखकर आरोप लगाया था कि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने न्याय दिलाने की मांग की थी। भानवी अक्सर एक्स पर संदेश लिखती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Gonda Train Accident: गोंडा ट्रेन हादसे के लिए Helpline Number जारी, सीएम योगी ने जताया दुख; इन ट्रेनों का बदला रूट

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: गर्मी या बारिश... कैसा रहेगा यूपी का मौसम, क्या फिर से सूरज दिखाएगा अपनी ताकत?