Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांग्रेस पार्टी में सर्व समाज का हित निहित

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बुधवार को कांग्रेस की जनसभा शहर के बेगम वार्ड गांधी बाजार पटहटिया बिहार व बाबागंज में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि संगठन सृजन प्रभारी फिरोज अहमद ने कहा कि सर्वसमाज का हित कांग्रेस में ही निहित है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में लाचार असहाय कमजोर वर्गों के लिए सदैव ख्याल रखा जाता था।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 20 Jan 2021 10:56 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस पार्टी में सर्व समाज का हित निहित

संसू,प्रतापगढ़ : संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बुधवार को

कांग्रेस की जनसभा शहर के बेगम वार्ड, गांधी बाजार, पटहटिया, बिहार व बाबागंज में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि संगठन सृजन प्रभारी फिरोज अहमद ने कहा कि सर्वसमाज का हित कांग्रेस में ही निहित है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में लाचार असहाय कमजोर वर्गों के लिए सदैव ख्याल रखा जाता था। जिला अध्यक्ष ने कहा लोगों की भावनाओं के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। इस सरकार मैं दलित वर्ग कमजोर वर्ग अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आम जनों से कांग्रेस को मजबूत कर सरकार बनने में योगदान की अपील की। जिला महासचिव संतोष त्रिपाठी ने कहा सबको मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सलीम उल्ला राइन, जिला प्रवक्ता कांग्रेस वेदांत तिवारी, डॉ. वीके सिंह, श्याम शंकर तिवारी,मोहम्मद इश्तियाक, शिवम मिश्रा, आफाक, मनोज पांडेय, कमलेश पांडेय, अरुण पांडेय, यमुना प्रसाद, वीना रानी, मोहनलाल, हरिश्चंद्र सरोज आदि रहे।

-----------

भाजपा की बैठक में बनाए गए बूथ प्रभारी

संसू, बाबागंज: विधान सभा बाबागंज के भाजपा कुंडा मंडल के प्रभारी धनंजय शुक्ल ने मंडल पदाधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। बैठक में सभी मंडल पदाधिकारी को बूथ का प्रभारी बनाया गया। इसमें महिला मोर्चा प्रभारी जानकी देवी, सह प्रभारी श्रीदेवी, युवा मोर्चा प्रभारी रोहित त्रिपाठी, पार्टी आइटी प्रभारी अमित पटेल, अनुसूचित मोर्चा प्रभारी संजय सोनकर, किसान मोर्चा प्रभारी ओम प्रकाश पटेल, कार्यालय प्रभारी शशिकांत श्रीवास्तव बनाए गए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव और संचालन मंडल महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया। बैठक में अनुराग द्विवेदी, दिलीप शुक्ला, सुशील त्रिपाठी एवं समस्त भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर