Move to Jagran APP

UP News: अयोध्या से अबू धाबी तक लहरा रहा है भारतीय संस्कृति का परचम, सिक्किम के राज्यपाल ने दिया बयान

तेजगढ़ में आयोजित अवसान माता पूजन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भारत के मिट्टी की खुशबू पूरे विश्व में बिखरी है। आज अयोध्या से लेकर अबू धाबी तक भारत की संस्कृति का परचम लहरा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व से संभव हुआ है। कहा कि राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 29 Feb 2024 04:20 PM (IST)
Hero Image
UP News: अयोध्या से अबू धाबी तक लहरा रहा है भारतीय संस्कृति का परचम।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। तेजगढ़ में आयोजित अवसान माता पूजन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भारत के मिट्टी की खुशबू पूरे विश्व में बिखरी है। आज अयोध्या से लेकर अबू धाबी तक भारत की संस्कृति का परचम लहरा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व से संभव हुआ है। 

कहा कि राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। विश्व में ज्ञान के लिए सरस्वती की पूजा होती है। राक्षसों के नरसंहार में माता दुर्गा ने तलवार उठाया था। सुख समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा होती है।

उन्होंने कहा कि आज चारों ओर महिलाओं का सम्मान हो रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सम्मान दिया है। जहां नारियों की पूजा होती है। वहां देव निवास करते हैं। जहां देव निवास करते है। वह राष्ट्र मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें: अखि‍लेश यादव ने CBI के नोट‍िस पर द‍िया जवाब, कहा- मीड‍िया को बताने की जरूरत नहीं

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।