Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धान की ढुलाई में लगे वाहन होंगे जीपीएस लैस

धान की ढुलाई में

By JagranEdited By: Updated: Tue, 23 Aug 2022 04:17 PM (IST)
Hero Image
धान की ढुलाई में लगे वाहन होंगे जीपीएस लैस

धान की ढुलाई में लगे वाहन होंगे जीपीएस लैस

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : धान खरीद में जो भी वाहन लगाए जाएंगे, उसमें जीपीएस लगा होगा। निर्धारित रूटों पर ही वाहनों से धान की ढुलाई होगी। किसी अन्य वाहनों से अगर धान ढुलाई करते पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धान परिवहन में पारदर्शिता के लिहाज से यह पहल की गई है।

धान की खरीद शुरू होने में भले ही दो माह से अधिक का समय है, लेकिन खाद्य विभाग अभी से ही सारी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होगी। एक ओर जहां क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांगा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विपणन निरीक्षकों को केंद्र से डस्टर मशीन आदि संसाधनों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। क्रय केंद्रों से धान का उठान करने वाले वाहनों जैसे ट्रक व सीएम आदि में जीपीएस लगाया जाएगा। अगर वाहनों में जीपीएस नहीं लगा होगा, ऐसे वाहनों से धान का परिवहन नहीं किया जाएगा। डिप्टी आरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धान की ढुलाई करने वाले वाहनों में जीपीएस लगा होगा। धान परिवहन में पारदर्शिता के लिहाज से शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है।

- धान का समर्थन मूल्य निर्धारित

शासन ने ग्रेड-ए यानी महीन धान का समर्थन मूल्य 2060 रुपये प्रति कुंतल व कामन धान 2040 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। धान विक्रय करने के बाद किसान के खाते में सीधे पैसा भेजा जाएगा। इस बार किसानों के खाते में पैसा भेजने के बाद केंद्र प्रभारी इसकी सूचना किसानों को देंगे। उनकी सहूलियत के लिए यह फैसला लिया गया है।