Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुद को बूढ़ा साबित करने को जूझ रहे 80 साल के कल्लू, अधिकारी के जवाब से परेशान हुआ शख्‍स

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 80 साल के वृद्ध को खुद को बूढ़ा साबित करना चाहता है। ऐसा वह अपने मर्जी से नहीं बल्‍कि अधिकारियों के निर्देश पर ऐसा कर रहा है। कल्लू की उम्र 80 साल है। अब उनका बिस्तर से उठना बैठना भी सहारे से ही हो रहा है।

By amarish kumar Edited By: Vivek Shukla Updated: Sun, 14 Jul 2024 11:12 AM (IST)
Hero Image
अपने छप्पर में निराश, उदास शाहपुर बिठौली गांव के वृद्ध कल्लू l जागरण

अमरीश मनीष शुक्ल, प्रयागराज। मृतक व्यक्ति के खुद को जिंदा करने की कई घटनाएं आपने सुनी होगी। लेकिन प्रयागराज में एक 80 साल के वृद्ध को खुद को बूढ़ा साबित करना है। चौंकिए नहीं यह सच है।

प्रयागराज के धनूपुर ब्लाक के शाहपुर बिठौली गांव में कल्लू नाम के वृद्ध इन दिनों सिस्टम से लड़ रहे हैं। उन्हें खुद को स्वयं को वृद्ध साबित करना है ताकि उनकी बंद पेंशन फिर से मिल सकें।

काया जर्जर है, चलना-फिरना मुश्किल है, जीवन की डोर पेंशन के सहारे आगे बढ़ रही थी लेकिन वह भी सिस्टम की लापरवाही से टूट गई है। ब्लाक से लेकर जिले तक एसी में बैठे कर्मचारियों-अधिकारियों ने मनमानी कलम चलाई। 80 साल के वृद्ध कल्लू को कागज में जवान कर दिया गया। पेंशन बंद हो गई। वृद्ध कल्लू ने पुन: पेंशन शुरू कराना चाही तो जवाब मिला अब तो हम रिपोर्ट लगा दिए हैं....जाओ अब खुद को पहले वृद्ध साबित करो।कल्लू की उम्र 80 साल है। अब उनका बिस्तर से उठना बैठना भी सहारे से ही हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में दो युवकों को चाकू घोंपा एक की मौत, भीड़ ने घेर ली बरात

लेकिन समाज कल्याण विभाग ने उन्हें युवा बताकर पेंशन बंद कर दी। बेटे सभाजीत ने पिता के अधिकार के लिए लड़ाई शुरू की है। आरटीआइ से लेकर, डीएम, कमिश्नर और मुख्यमंत्री की चौखट तक दौड़ लगाई। मामले में जांच शुरू हुई तो 17 फरवरी 2024 को सुपरवाइजर की जांच बुजुर्ग की उम्र 80 साल बताई और उन्हें पेंशन का पात्र माना लेकिन पेंशन फिर भी शुरू नहीं हुई।

मामले में अब गलत रिपोर्ट लगाकर पेंशन बंद करने व जांच आख्या में गलत सूचना देने पर लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध सीडीओ गौरव कुमार ने जांच का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में दिनदहाड़े होटल संचालक के कर्मचारी की हत्या, वारदात के आरोपितों ने किया सरेंडर

साहब ! हमाय बिटिया 60 साल कय बा...

कल्लू कहते हैं कि साहब हमाय बड़की बिटया राधा 60 साल कय बा। ओहसी छोट बेटवा जीत नारायण 58 साल कय बा..। बतावा अब हमाय लड़िका बुढ़वा होई गएन और हमका जवान कइ देहे अहय। आंख मूंद के जऊन मन होत बा करत अहा।

13 मई 2022 को समाज कल्याण विभाग हमाय उम्र 60 साल से कम बताय के रिपोर्ट लगायन ऐसी हमाय पेंशन बंद कय देहेन। हमाय लड़िका सभाजीत मुख्यमंत्री जी तक से मिल आए अहय। अबहि तक हमाय पेंशन शुरू नहीं भय।

कब क्या हुआ

-13 मई 2022 को पेंशन बंद हुई

-19 अक्टूबर 2023 को आरटीआई मांगी

-19 अप्रैल 2023 से बीडीओ से शिकायत शुरू की

-28 दिसंबर 2023 से सीएम से शिकायत

-1 फरवरी 2024 को समाज कल्याण विभाग ने अपात्र होने का पत्र भेजा

-6 जनवरी व तीन फरवरी 2024 को तहसील दिवस में शिकायत

-13 फरवरी को मंडलायुक्त से शिकायत, डीएम से शिकायत

सीडीओ गौरव कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। बुजुर्ग की पेंशन पहली प्राथमिकता है। लापरवाही की जांच करा रहे हैं। कार्रवाई करेंगे।