Move to Jagran APP

Election Fashion: फाल्गुन की मस्त बयार के बीच लौटा दशकों पुराना फैशन, युवाओं को भा रहा चटख रंग

Holi Fashion मौसम अनुकूल है तो सदरी का चलन युवाओं पर थोड़ा सा कम हुआ है। यह राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से अलग है। वहीं दूसरी ओर कुर्ती के साथ-साथ सूती सूट पहने युवतियों की टोली ठिठोली करती इवि के कैंपस तक विस्तारित है। बागबान फिल्म में अमिताभ बच्चन का सफेद चिकन कुर्ते दो दशक तक युवाओं से लेकर अधेड़ वर्ग की त्योहारों पर पहली पसंद बने थे लेकिन...

By amarish kumar Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 20 Mar 2024 06:31 PM (IST)
Hero Image
Holi Fashion : त्योहारी सीजन में परिधानों का मिजाज भी रंगीन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। समय खुद को कैसे दोहराता है यह दिनों बदलते पहनावे को देखकर साफ पता चलता है। सुबह-शाम की सिहरन देती सर्दी व दिन में फाल्गुन की मदमस्त बयार के बीच वह फैशन जो पुराना कहकर छोड़ा गया था, अब वही लौटता दिख रहा है।

चटख रंग का कुर्ता और पायजामा पहने नई उम्र के युवा शाम ढलते ही सिविल लाइंस में चाय की चुसकी लेते नजर आ रहे हैं। मौसम अनुकूल है तो सदरी का चलन आम युवाओं पर थोड़ा सा कम हुआ है। यह राजनैतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से अलग है।

वहीं, दूसरी ओर कुर्ती के साथ-साथ सूती सूट पहने युवतियों की टोली, ठिठोली करती इवि के कैंपस तक विस्तारित है। बागबान फिल्म में अमिताभ बच्चन का सफेद चिकन कुर्ते दो दशक तक युवाओं से लेकर अधेड़ वर्ग की त्योहारों पर पहली पसंद बने थे लेकिन अब लगभग चार दशक पीछे का फैशन लौटा है।

चटख रंग का कुर्ता और पायजामा युवाओं को खूब भा रहे है। वहीं, नवयुवतियां कुर्ती के साथ-साथ सूती सूट अधिक पसंद कर रही हैं। छोटी दुकानों से लेकर शापिंग माल में कपड़ों की खरीदारी करते युवा और त्योहार की खुमारी के बीच बढ़ा इन कपड़ों का चलन इस बात की पुष्टि भी करता है।

चंद्रशेखर आजाद मूर्ति स्थल पर आजाद प्रतिमा को प्रमाण करने पहुंची सूती सूट पहने युवतियों का पहनावा उन्हें बदले और लौटते फैशन का शुभ संकेत दे रहा था। सिविल लाइंस में मेहनती चाय वाला की दुकान पर अनुपम परिहार, आयुष जायसवाल गाढ़े पीले रंग के कुर्ते में तो महेंद्र लाल रंग के कुर्ते में चाय की चुस्की ले रहे। साथ रहे अभिनव से चाय वाले ने पूछा भइया आप काहे जींस पहने हो....जवाब मिला ताकि तुम हमारा हाल चला पूछो।

यह भी पढ़ें-

ट्रेन में मिला… सीट पर थे साढ़े 41 हजार रुपये और एक पुराना हवाई टिकट; IRCTC से निकाली डिटेल तो पुलिस भी रह गई दंग

प्रयागराज में बुआ ने दो मासूम भतीजों को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।