Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महाकुंभ से पहले सेतु निगम की बड़ी तैयारी, अगले महीने बनकर तैयार हो जाएंगे चार आरओबी; जाम से मिलेगी मुक्ति

प्रयागराज में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को अक्टूबर महीने में बड़ी राहत मिलने वाली है। अगले महीने में चार आरओबी का निर्माण पूरा हो जाएगा और इस पर आवागमन शुरू हो जाएगा। जिससे राहगीरों को सुविधा होगी। इन चारों आरओबी का निर्माण में 251 करोड़ रुपये अधिक खर्च किया जा रहा है। इसका 98 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

By birendra dwivedi Edited By: Riya Pandey Updated: Fri, 06 Sep 2024 07:21 PM (IST)
Hero Image
सलोरी और फिर बेगम बाजार पर जल्द शुरू हो जाएगा आवागमन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जाम से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। अक्टूबर माह में चार आरओबी का काम पूरा जाएगा। इसमें आवागमन शुरू होने से राहगीरों को राहत मिलेगी।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं, पर्यटकों व स्थानीय लोगों की राह आसान करने के लिए सेतु निगम दर्जनभर आरओबी और फ्लाइओवर का निर्माण कर रहा है। इसमें चार का निर्माण अगले माह पूरा हो जाएगा। इन चारों आरओबी का निर्माण में 251 करोड़ रुपये अधिक खर्च किया जा रहा है।

अक्टूबर में पूरा हो जाएगा सलोरी आरओबी

अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में सलोरी आरओबी का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसका निर्माण 98 प्रतिशत से अधिक हो गया है। दूसरे सप्ताह में बेगम बाजार आरओबी पर आवागमन शुरू किया जाएगा। वहीं, यमुनापार के करछना में बन रहे आरओबी का निर्माण अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में पूरा हो जाएगा। डीएफसीसी रूट पर नैनी की ओर आरओबी का निर्माण पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- सिविल कोर्ट के फैसलों पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, जजों को ट्रेनिंग कराने की दी सलाह

तेजी से किया जा रहा सलोरी-बेगम बाजार आरओबी का निर्माण

सेतु निगम के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि चारों के आरओबी पर आवागमन शुरू होने के बाद नवंबर-दिसंबर में शेष आरओबी पर आवागम शुरू कर दिया जाएगा। सलोरी और बेगम बाजार आरओबी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

सेतु निगम की ओर से किया जाने वाले कार्य पूर हो गए हैं। रेलवे की ओर से कुछ काम अभी बाकी है। वह कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Maha Kumbha 2025: महाकुंभ में शाही की जगह हो राजसी स्नान का प्रयोग, बैठक बुलाकर पास किया जाएगा प्रस्ताव