Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रयागराज में भाजपा की काशी क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक, उप चुनाव दमदारी से लड़ने और 2027 के लिए जुटने का आह्वान

उत्‍तर प्रदेश में अपेक्षा के अनुरुप परिणाम न आने के कारण को लेकर भाजपा बैठक रही है। इस बैठक में पार्टी आत्‍मंथन करने में जुटी है। इसी क्रम में प्रयागराज झूंसी के अंदावा स्थिति त्रिवेणी संगम होटल में भाजपा की काशी क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें पार्टी ने उप चुनाव पूरी दमदारी से लड़ने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया गया।

By Amlendu Tripathi Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 20 Jul 2024 09:57 AM (IST)
Hero Image
बैठक से पूर्व पदाधिकारियों ने डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। सौजन्य संगठन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोकसभा चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न मिलने से भाजपा आत्ममंथन में जुटी है। खामियों को दूर कर संगठन को बल देने की मुहिम में शीर्ष नेतृत्व लगा है। पहले लखनऊ में प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई। वहां पास हुए प्रस्ताव और मसौदों को क्षेत्रीय समिति के समक्ष भी रखने की परिपाटी है।

उसी क्रम में शुक्रवार को झूंसी के अंदावा स्थिति त्रिवेणी संगम होटल में भाजपा की काशी क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें उप चुनाव पूरी दमदारी से लड़ने, विपक्ष द्वारा फैलाए झूठ के जाल को तोड़ने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया गया।

उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि संगठन ने तय किया है कि भाजपा विपक्ष के झूठ से पर्दा उठाएगी। काशी क्षेत्र की दोनों विधानसभा सीटों- फूलपुर (प्रयागराज) व मझवा (मीरजापुर) के उप चुनाव हम जीतेंगे। यह लड़ाई राष्ट्र विरोधी और राष्ट्र भक्तों के बीच है।

इसे भी पढ़ें-प्रयागराज में गंगा का पानी पीने और आचमन योग्य नहीं, एनजीटी का केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस

विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले, सपा व कांग्रेस परिवार व जाति की राजनीति करती है। इससे निपटने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएं। बताएं कांग्रेस ने संविधान बदला। बाबा साहब आंबेडकर को अपमानित किया। दूसरी तरफ भाजपा ने उन्हें भारत रत्न दिया। राष्ट्रगान के साथ क्षेत्र कार्यसमिति का समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, निर्मला पासवान, प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी,सांसद प्रवीण पटेल आदि मौजूद रहे।

दलितों के बीच जाकर अपनत्व का भाव जगाने का निर्देश

बैठक में हर हर महादेव के उद्घोष के साथ महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा। इसी उद्घोष के साथ क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल ने समर्थन किया जबकि अनुमोदन महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने निर्देशित किया, कार्यकर्ता व पदाधिकारी दलितों के बीच जाएं। उनमें अपनत्व का भाव जगाएं।

इसे भी पढ़ें-गोंडा ट्रेन हादसे से सवालों के घेरे में सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां, मरने वालों की संख्या हुई चार

सपा के हल्लाबोल अभियान और राहुल के हिंदू हिंसक हैं बयान की निंदा

क्षेत्र कार्यसमिति में सपा के शासनकाल में हुई हत्याओं और खराब कानून व्यवस्था के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान, खुद को हिंदू कहने वाले हिंसक हैं कि कड़ी निंदा की गई। पास किए गए राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया कि सपा के शासन में गुंडे माफिया का राज होता था। बसपा विधायक राजू पाल, भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या की गूंज भी सुनाई दी। मांग की गई कि राहुल गांधी संपूर्ण हिंदू समाज से माफी मांगे।

सब ने पूछा, केशव क्यों नहीं आए

क्षेत्र कार्यसमिति में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल को शामिल होना था लेकिन दोनों नेता नहीं पहुंचे। हर किसी की जुबान पर यह प्रश्न था केशव क्यों नहीं आए? पार्टी में गुटबाजी या कुछ बड़ा उलटफेर होने की आशंकाओं को बल मिला, हालांकि पार्टी पदाधिकारियों ने कई बार स्पष्टीकरण दिया कि लखनऊ में आवश्यक बैठक की वजह से दोनों पदाधिकारी नहीं आ पा रहे हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर