Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, सपा नेता ने रायफल लेकर दौड़ाया; VIDEO VIRAL

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नगर निगम के कर्मचारी बुलडोजर लेकर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे। इस बीच सपा नेता अमरनाथ अमरनाथ मौर्य वहां पहुंची और उन्होंने जमीन पर अपना दावा किया और कुछ महिलाओं के साथ जेसीबी के आगे बैठ गए। थोड़ी देर में मामला बिगड़ गया सपा नेता ने रायफल लेकर नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ा लिया। अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 21 Aug 2024 01:49 PM (IST)
Hero Image
नगर निगम कर्मचारियों को रायफल लेकर दौड़ाते सपा नेता

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नगर निगम के कर्मचारियों को रायफल लेकर दौड़ाने वाले सपा नेता अमरनाथ मौर्या पर मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं, इस घटना को वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। धूमनगंज पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दरअसल, प्रीतम नगर स्थित जमीन पर मंगलवार शाम को अचानक नगर निगम की टीम पहुंची। यहां साफ-सफाई शुरू की गई। ईंटा व बालू जेसीबी से हटवाया जाने लगा। इसी बीच लोकसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी व सपा नेता अमरनाथ मौर्य वहां पहुंच गए।

जेसीबी के सामने बैठे सपा नेता

नगर निगम के अधिकारियों से अमरनाथ मौर्य ने बोला कि जमीन उनकी है। जेसीबी को रुकवाते हुए कई महिलाओं के साथ सामने बैठ गए। मगर कुछ देर बाद मामला बिगड़ गया।

आरोप है कि अमरनाथ मौर्या ने रायफल लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को दौड़ा लिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया और बाद में इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया। उधर, नगर निगम की कार्रवाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धूमनगंज थाने का घेराव किया था। इसको लेकर काफी देर तक गहमागहमी रही। अमरनाथ मौर्य का कहना है कि उनकी भूमिधरी जमीन से ईंट-बालू हटवाया गया था, जिसका विरोध किया था।

इंस्पेक्टर धूमनगंज अमरनाथ मौर्या का कहना है कि चौकी प्रभारी नीवां कुलदीप उपाध्याय की तहरीर पर सपा नेता व उनके कई समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: PDDU रेलवे ट्रैक पर तैनात RPF के दो जवानों की नृशंस हत्या, शरीर पर चोट के निशान; नग्न अवस्था में मिला शव

इसे भी पढ़ें: कन्नौज दुष्कर्म पीड़िता की बुआ गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश कर सकती है पुलिस; अहम सबूत बरामद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें