UP Lok Sabha Election Result: इलाहाबाद में कांग्रेस व फूलपुर में BJP की बढ़त जारी, कुछ घंटों में साफ हो जाएगा जीत-हार का परिदृश्य
18वीं लोकसभा के गठन को लेकर हुए आम चुनाव के बाद आज परिणाम का दिन है। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र व फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के रुझान अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। इलाहाबाद से UP Lok Sabha Election Result कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह धीरे-धीरे बड़ी बढ़त की ओर तेजी पकड़ चुके हैं फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल धीरे-धीरे अपनी बढ़त के सिलसिले को तेज कर चुके हैं...
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 18वीं लोकसभा के गठन को लेकर हुए आम चुनाव के बाद आज परिणाम का दिन है। इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र व फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के रुझान अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं।
इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह धीरे-धीरे बड़ी बढ़त की ओर तेजी पकड़ चुके हैं और अब तक वह 22000 से अधिक फोटो से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के नीरज त्रिपाठी अभी भी लड़ाई में बने हुए हैं।
दूसरी ओर फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल धीरे-धीरे अपनी बढ़त के सिलसिले को तेज कर चुके हैं और बढ़त में अब स्थिरता भी दिखाई पड़ रही है। दोपहर 1:00 बजे तक वह 2300 से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिबंध सपा के अमरनाथ मौर्या अभी लड़ाई में बने हुए हैं। इन दोनों लोकसभा क्षेत्र में कौन जीतेगा यह कुछ घंटों में पता चल जायेगा ।
फूलपुर में अब तक किसे कितने मिले वोट
भाजपा के प्रवीण पटेल - 120004 वोट।
अमरनाथ मौर्य (सपा)- 117624 वोट
बसपा के जगन्नाथ पाल - 20872 वोट
इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र में अब तक किसे कितने मिले वोट
उज्ज्वल रमन सिंह (कांग्रेस) - 169556 वोट
नीरज त्रिपाठी (भाजपा) - 146713
रमेश कुमार पटेल (बसपा) - 16396 वोट
यह भी पढ़ें- Allahabad Seat Result 2024 Live: इलाहाबाद में बदले आंकड़े, कांग्रेस के उज्जवल ने इतने हजार वोट की बनाई बढ़त