Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहा दरोगा हुआ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी; पिता ने ससुरालियों को बेटी की बताया था मौत जिम्मेदार

थाना क्षेत्र नवाबगंज सराय दत्ते निवासी राजेश कुमार हमीरपुर जनपद में पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत रहा। दरोगा की पत्नी रेखा का घर के कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला था। वहीं मृतका के पिता नन्हे लाल ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज कराया था।

By Sunil Mishra Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 17 Mar 2024 08:41 PM (IST)
Hero Image
दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहा दरोगा हुआ गिरफ्तार

संवाद सूत्र, नवाबगंज। Prayagraj Crime News: पिछले दिनों दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं अन्य कई तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

बता दें कि थाना क्षेत्र नवाबगंज सराय दत्ते निवासी राजेश कुमार हमीरपुर जनपद में पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत रहा। दरोगा की पत्नी रेखा का घर के कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला था। वहीं मृतका के पिता नन्हे लाल ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज कराया था।

पुलिस नामजद आरोपी दरोगा राजेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दी है। जबकि अन्य फरार की तलाश में पुलिस जुटी है। नवाबगंज इंस्पेक्टर मनोज दूबे ने बताया कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अन्य कई तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 

Prayagraj News: महोबा में तैनात इंस्पेक्टर की एडीए पुलिस चौकी इंचार्ज से हुई कहासुनी, धक्‍का-मुक्‍की में लगी चोट